फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Magh Mela 170 buses of roadways will run on Varanasi Prayagraj route

Magh Mela: वाराणसी-प्रयागराज मार्ग पर चलेंगी रोडवेज की 170 बसें, हर 10 मिनट पर सेवा

Fri, 08 Jan 2021 09:04 PM IST
विचित्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: विचित्र सिंह Updated Fri, 08 Jan 2021 09:04 PM IST
विज्ञापन
Magh Mela 170 buses of roadways will run on Varanasi Prayagraj route
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।

माघ मेला में यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए रोडवेज वाराणसी परिक्षेत्र 170 बसों का संचालन प्रयागराज के लिए करेगा। 12 जनवरी से पहले चरण में शुरू हो रहे माघ मेला में यात्रियों को कोई दिक्कत नहीं हो, इसके लिए हर 10 से 15 मिनट पर बसें उपलब्ध रहेंगी। वाराणसी परिक्षेत्र के विभिन्न डिपो से बसों का संचालन कराया जाएगा। वहीं मौनी अमावस्या को देखते हुए आठ फरवरी से 12 फरवरी के बीच 300 बसें चलाई जाएंगी।

विज्ञापन


वाराणसी परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक एसके राय ने बताया कि पहले चरण में शुरू हो रहे माघ मेला को देखते हुए 170 बसें चलाई जाएंगी। हर 10 से 15 मिनट पर यात्रियों को प्रयागराज के लिए बसें उपलब्ध रहेंगी। सभी बसें साधारण रहेंगी। इसके अलावा मौनी अमावस्या पर 300 बसें चलाई जाएंगी। मेला में चलने वाली बसों को दुरूस्त कराने को लेकर निर्देशित कर दिया गया है। किसी भी तरह की कोई खामियां बसों में नहीं रहेंगी। 13 बिंदुओं पर बसों की पड़ताल के बाद ही कार्यशाला से बाहर निकलेंगी।

विज्ञापन

इन शहरों से होगा बसों का संचालन

वाराणसी के अलावा ज्ञानपुर, भदोही, गोपीगंज, जौनपुर, बदलापुर, सुजानगंज, मछलीशहर, गाजीपुर, चंदौली, सोनभद्र, रेणूकूट, मिर्जापुर, घोरावल, बादशाहपुर से बसों का संचालन किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed