{"_id":"1087f461cdd65377ae1556579897f9e9","slug":"mafia-gang-running-from-the-jails-dgp-to-investigate-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"माफिया जेलों से चला रहे गैंग: डीजीपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माफिया जेलों से चला रहे गैंग: डीजीपी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
Updated Wed, 19 Aug 2015 02:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। माफिया जेलों से गैंग का संचालन कर रहे हैं। ये गैंग बेखौफ होकर आपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। यह बात सूबे के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) जगमोहन यादव ने कही। उन्होंने कहा कि ऐसे अपराधियों को चिह्नित किया जा रहा है और उनको ऐसी जेलों में भेजा जाएगा जहां से वे इस तरह की हरकतें न कर सकें। मंगलवार को वाराणसी जोन की समीक्षा बैठक के बाद नवीन संगोष्ठी सदन में पत्रकारों से बातचीत में डीजीपी ने कहा कि अपराध पर पूरी तरह से अंकुश लगाया जाएगा। सरकार जब चाहे पंचायत चुनाव की घोषणा कर दे, पुलिस पूरी तरह तैयार है। चुनाव के मद्देनजर केंद्र सरकार से अतिरिक्त फोर्स की मांग की गई है।
डीजीपी ने कहा कि पंचायत चुनाव के लिहाज से पूर्वांचल काफी संवेदनशील है। पुलिस ने हंगामा करने वाले लोगों को चिह्नित कर लिया है। गड़बड़ी फैलाने की आशंका पर उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा। हर हाल में पुलिस निष्पक्ष चुनाव कराएगी। जिन जिलों में गड़बड़ी की आशंका है, वहां के एसपी और डीएम को विशेष रूप से सतर्कता बरतने को कहा गया है। फोर्स आवंटन को लेकर भी सभी जिलों के
अधिकारियों से चर्चा की गई है। आवश्यकता के हिसाब से सभी को पर्याप्त फोर्स मिलेगी। दशहरा, दीवाली, बकरीद, मोहर्रम आदि त्योहारों को लेकर पुलिस को सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया है। आतंकवादी गतिविधियों के बारे में कहा कि केंद्रीय खुफिया एजेंसियों के इनपुट के आधार पर पुलिस सतर्कता बरतती है। यूपी में फिलहाल कोई इनपुट नहीं है।