{"_id":"69c62059f77b738c5c0a8a93","slug":"madhuri-dixit-offered-prayers-at-kashi-vishwanath-dham-with-her-husband-shriram-nene-in-varanasi-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Madhuri Dixit: काशी विश्वनाथ धाम में माधुरी दीक्षित ने पति संग किए दर्शन, अभिनेत्री की झलक पाने की लगी होड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Madhuri Dixit: काशी विश्वनाथ धाम में माधुरी दीक्षित ने पति संग किए दर्शन, अभिनेत्री की झलक पाने की लगी होड़
Fri, 27 Mar 2026 11:44 AM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Fri, 27 Mar 2026 11:44 AM IST
सार
Varanasi News: बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित शुक्रवार को काशी विश्वनाथ धाम पहुंचीं। उन्होंने पति श्रीराम नेने के साथ बाबा के दर्शन किए। इस दौरान लोगों में उनकी एक झलक पाने की होड़ लगी रही।
विज्ञापन
बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित और पति श्रीराम नेने
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित ने शुक्रवार की सुबह पति श्रीराम नेने के साथ बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए। उन्होंने कॉरिडोर में भ्रमण कर आलौकिक छटा को निहारा। इस दौरान काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालु अभिनेत्री को अपने बीच देखा तो अचंभित रह गए। लोगों में उनकी एक झलक पाने की होड़ लगी रही। अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने हाथ जोड़कर लोगों का अभिवादन किया।
विज्ञापन
बता दें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित बृहस्पिवार को काशी में पहुंचीं। उन्होंने नमो घाट पर एमवी निषाद क्रूज से गंगा की आलौकिक छटा को निहारा। नीली बनारसी साड़ी में जब माधुरी क्रूज पर आईं तो घाटों पर उनके चाहने वालों की भीड़ उमड़ गई। क्रूज आगे बढ़कर शाम को दशाश्वमेध घाट पहुंची तो भीड़ के चलते वह घाट पर नहीं पहुंच पाईं और वह क्रूज से ही गंगा आरती देखीं। मां गंगा की पूजा कर दीपदान किया। इस दौरान कपल ने अपनी खींची गई तस्वीरें भी साझा की।
विज्ञापन