{"_id":"64fe0bd8f0072e37fc054f4e","slug":"madauli-outpost-incharge-arrested-while-taking-bribe-sent-to-jail-varanasi-news-c-20-vns1013-356233-2023-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: घूस लेते हुए गिरफ्तार मड़ौली चौकी इंचार्ज भेजा गया जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: घूस लेते हुए गिरफ्तार मड़ौली चौकी इंचार्ज भेजा गया जेल
विज्ञापन
विज्ञापन
भ्रष्टाचार निवारण संगठन की टीम द्वारा घूस लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किए गए मड़ौली चौकी इंचार्ज अजय कुमार यादव रविवार को कैंट थाने की पुलिस ने अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। उधर, दरोगा अजय कुमार यादव को डीसीपी वरुणा जोन अमित कुमार ने निलंबित करते हुए उसके खिलाफ विभागीय जांच का आदेश दिया है।
मंडुवाडीह थाने की मड़ौली चौकी से दरोगा अजय कुमार यादव को शनिवार को भ्रष्टाचार निवारण संगठन की वाराणसी इकाई ने 25 हजार रुपये घूस लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया था। आरोप है कि बीते जून महीने में मंडुवाडीह थाने में दर्ज धोखाधड़ी के मुकदमे में धाराएं बढ़ाने के लिए वह वादी उमंग खन्ना के पिता बिशन दास खन्ना से 25 हजार रुपये मांग रहा था। रुपये न देने पर फाइनल रिपोर्ट लगा कर मुकदमा खत्म कर देने की बात कह रहा था। इससे परेशान आकर बिशन दास खन्ना ने भ्रष्टाचार निवारण संगठन की वाराणसी इकाई के अफसरों से मुलाकात कर कार्रवाई की गुहार लगाई थी।
विज्ञापन