फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Madarsa board exam is being conduted without CCTV at many places

मदरसा बोर्डः कहीं CCTV तो कहीं बगैर कैमरे की निगरानी में हो रही परीक्षा

Tue, 17 Apr 2018 02:11 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Tue, 17 Apr 2018 02:11 PM IST
विज्ञापन
Madarsa board exam is being conduted without CCTV at many places
कड़ाई के चलते पहले दिन 23 फीसदी परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद द्वारा संचालित अरबी फारसी बोर्ड परीक्षाएं सोमवार से शुरू हो गईं है।  कई परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के इंतजाम नाकाफी थे तो कई परीक्षा केंद्रों में बगैर सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में हुई। शासन से सख्त आदेश के बावजूद कई परीक्षा केंद्र ऐसे थे जहां सीसीटीवी कैमरा था ही नहीं और जहां था वहां सभी कमरों में कैमरे नहीं थे।
विज्ञापन


फिलहाल पहले दिन की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। कड़ाई के चलते पहले दिन 23 फीसदी ने परीक्षा छोड़ दी। इसमें सर्वाधिक परीक्षा छोड़ने वालों में मुंशी व मौलवी यानी हाईस्कूल के परीक्षार्थी रहे। 
विज्ञापन


अरबी फारसी बोर्ड परीक्षाएं सोमवार को 14 केंद्रों पर हुईं। इसमें दस परीक्षा केंद्र माध्यमिक स्कूलों को बनाया गया था। बोर्ड परीक्षा सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होनी थी लेकिन जयनारायण इंटर कॉलेज में सीसीटीवी कैमरे लगे ही नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्र व्यवस्थापक मैदान में कुर्सी लगाकर परीक्षा की निगरानी करते नजर आए। उधर मदरसा हनफिया गौसिया बजरडीहा और मदरसा जामिया फारूकिया रेवड़ी तालाब में कोई भी पुलिस ड्यूटी पर नहीं था।

उधर एओ मुस्लिम इंटर कॉलेज, मदरसा जामिया मतलउल उलूम कमलगढ़हा, नेशनल इंटर कॉलेज पीलीकोठी, हरिश्चंद्र बालिका इंटर कॉलेज आदि परीक्षा केंद्रों पर सकुशल संपन्न हुई। 

दोनों पालियों में परीक्षा सामान्य ढंग से

Madarsa board exam is being conduted without CCTV at many places
मदरसा बोर्ड परीक्षा - फोटो : अमर उजाला

उधर ग्रामीण क्षेत्र के बड़ागांव क्षेत्र में तुलसीदास इंटर कॉलेज अनेई, सुभद्र कुमार इंटर कॉलेज बसनी और सरयू प्रसाद इंटर कॉलेज कठिरांव में दोनों पालियों में परीक्षा सामान्य ढंग से हुई। 

सोमवार को प्रथम पाली में हुई मुंशी व मौलवी की परीक्षा 31.5 फीसदी मदरसा छात्रों ने छोड़ दी। प्रथम पाली में 2282 में 1564 उपस्थित रहे। वहीं द्वितीय पाली में हुई आलिम (इंटरमीडिएट के समकक्ष), कामिल (स्नातक के समकक्ष) और फाजिल (स्नातकोत्तर के समकक्ष) की परीक्षा 14.32 परीक्षार्थियों ने छोड़ दी। द्वितीय पाली में 2095 में 300 अनुपस्थित रहे। 1795 ने परीक्षा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed