फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Maa Vindhyavasini padyatra from Kashi will be held on August 6

मां विंध्यवासिनी पदयात्रा: काशी से विंध्य धाम की यात्रा 6 अगस्त को, शामिल होने पहुंचेंगे देश भर के श्रद्धालु

Sat, 27 Jul 2024 12:44 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 27 Jul 2024 12:44 PM IST
सार

काशी से मां विंध्यवासिनी के दरबार की पैदल यात्रा छह अगस्त को होगी। गुरुद्वारे में मत्था टेककर मां के धाम के लिए पदयात्रा आगे बढ़ेगी। देश भर से माता के भक्त शोभायात्रा में शामिल होने के लिए काशी पहुंचेंगे। 

विज्ञापन
Maa Vindhyavasini padyatra from Kashi will be held on August 6
विंध्यवासिनी मंदिर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशी से मां विंध्यवासिनी के दरबार तक की पदयात्रा छह अगस्त को निकलेगी। श्रावण शुक्ल पक्ष द्वितीया को चौक स्थित श्री बाल माता मंदिर देवी कोठा से यात्रा की शुरुआत होगी। यात्रा में शामिल होने के लिए देश भर से मां के भक्त काशी पहुंचेंगे। मां विंध्यवासिनी पदयात्रा स्वागत समिति की ओर से निकलने वाली यात्रा के श्रद्धालुओं का रास्ते भर स्वागत किया जाएगा।

विज्ञापन


सूचना मंत्री विकास मेहरोत्रा ने बताया कि कई वर्षों से मां विंध्यवासिनी पदयात्रा काशी से मां विंध्यवासिनी के दरबार तक निकलती है। मां का जयकारा लगाते हुए ढोल नगाड़े के साथ श्रद्धालु मां भद्रकाली मंदिर पहुंचेंगे। स्व. आत्माराम सैगल के परिजन ज्योति पूजन करेंगे और फिर भजन के बाद शोभायात्रा आरंभ होगी।
विज्ञापन


यात्रा सत्यनारायण मंदिर, बांसफाटक, गोदौलिया, गिरजाघर होते हुए गुरुबाग गुरुद्वारे तक जाएगी। मत्था टेक कर श्रद्धालु मां के धाम की ओर प्रस्थान करेंगे। इस यात्रा की विशेष बात यह है कि पिछले कई वर्षों से कई परिवार कई पीढ़ियों से इसे अपनी पारिवारिक परंपरा की तरह निभा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

यात्रा भीमचंडी, राजातालाब, बरैनीघाट, कछवा बाजार होते हुए षष्टी को मां के धाम पहुंचेगी। मां के धाम में सप्तमी से एकादशी तक रोजा जागरण होगा। नागपंचमी पर यहां खासी भीड़ होगी। श्री बाल माता मंदिर देवी कोठा के महंत व खत्री हितकारिणी सभा के अध्यक्ष दीपक बहल, मां भद्रकाली मंडल के महंत पं. राजकुमार द्विगस्न (राजूगुरू) और मां विंध्यवासिनी पदयात्रा स्वागत समिति के अध्यक्ष सुनील मेहरोत्रा व सचिव गोपाल जी सेठ ने पदयात्रियों से शोभायात्रा और सेवा शिविर में शामिल होने की अपील की है। पदयात्रियों का सामान लेकर जाने वाला ट्रक छह अगस्त को सुबह सात से नौ बजे तक मालवीय मार्केट में खड़ा रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed