{"_id":"5e8433838ebc3e77360e52c2","slug":"maa-dakshineswar-kali-worshiped-on-seventh-day-of-navratri-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी : सप्तम नवरात्रि पर हुई मां दक्षिणेश्वर काली की आराधना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी : सप्तम नवरात्रि पर हुई मां दक्षिणेश्वर काली की आराधना
Wed, 01 Apr 2020 11:54 AM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Wed, 01 Apr 2020 11:54 AM IST
विज्ञापन
navratri
- फोटो : अमर उजाला
नवरात्र की सप्तमी पर वाराणसी में भी मां काली की आराधना हुई। मंगलवार को शहर के देवी मंदिर में श्रद्धालु तो नहीं पहुंचे, लेकिन पुजारी परिवार ने माता के दर्शन-पूजन की परंपरा का निर्वहन किया। माता का षोडशोपचार और महानिशा पूजन के उपरांत कपाट बंद कर दिया गया। मंगलवार को भोजूबीर पंचक्रोशी मार्ग स्थित दक्षिणेश्वर काली मंदिर में सुबह पांच बजे मां का पंचामृत से अभिषेक हुआ। इसके उपरांत माता को नवीन वस्त्र धारण कराया गया।
विज्ञापन
मां काली को रजतमुंड माला पहनाकर मंगला आरती उतारी गई। दोपहर में भोग आरती संपन्न हुई। रात्रि में 8:30 बजे मां को पंचमकार का भोग अर्पित किया गया। 108 घी की बाती और सवा किलो कपूर से माता की महाआरती की गई। महंत गोपाल गिरी ने संपूर्ण विधि विधान संपन्न कराया। मंदिर के व्यवस्थापक राजेश गिरि ने आरती उतारी। वहीं विश्वनाथ गली स्थित मां काली के मंदिर में भी पुजारी परिवार ने पूजन संपन्न कराया।
विज्ञापन