फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   maa annpurna temple gate will be open on dhanteras at kashi

कल खुलेगा स्वर्णमयी अन्नपूर्णा का दरबार, श्रद्धालु प्राप्त करेंगे अन्न-धन का खजाना

Mon, 16 Oct 2017 03:31 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Mon, 16 Oct 2017 03:31 PM IST
विज्ञापन
maa annpurna temple gate will be open on dhanteras at kashi
स्वर्णमयी अन्नपूर्णा का दरबार - फोटो : अमर उजाला
यम पंचक लगने के साथ पांच दिवसीय दीपोत्सव की शुरुआत काशी में स्वर्णमयी अन्नपूर्णा के दर्शन से आरंभ होगी। धनतेरस के दिन 17 अक्तूबर को मां के स्वर्णिम स्वरूप का दर्शन होगा। इसी के साथ चार दिन तक देवी के कपाट आम भक्तों के लिए खुले रहेंगे।
विज्ञापन


इसी के साथ पांच दिवसीय दीपदान का पर्व आरंभ हो जाएगा। काशी में वर्ष में सिर्फ एक बार धन तेरस पर स्वर्णमयी अन्नपूर्णा का दरबार भक्तों के लिए खोला जाता है।विश्वनाथ मंदिर से लगे अन्नपूर्णा मंदिर की पहली मंजिल पर जगत प्रतिपालिका का सोने का विग्रह विराजित है।
विज्ञापन


धनतेरस के दिन सुबह षोडशोपचार पूजन के बाद मां की महा आरती होगी। नोटों की गड्डियों के अलावा सोने, चांदी, हीरे, मोती समेत अन्य रत्नों के आभूषणों के साथ मां की सविधि पूजा होगी। इसके बाद भक्तों के लिए मंदिर का पट खोल दिए जाएंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


भोग आरती के समय आधे घंटे के लिए मंदिर का पट बंद रहेगा। भोग आरती के बाद 12:30 बजे से फिर दर्शन शुरू होगा जो रात 11 बजे तक जारी रहेगा।  मां की स्वर्णमयी प्रतिमा का दर्शन कर श्रद्धालु अन्न-धन का खजाना प्राप्त करेंगे। महंत रामेश्वरपुरी महाराज खजाना वितरित करेंगे।

बुजुर्गों और दिव्यांगों को मां स्वर्णमयी अन्नपूर्णा का सहज दर्शन कराया जाएगा। शाम पांच से सात बजे तक विशिष्ट जनों के लिए अलग रास्ता दिया जाएगा। महंत रामेश्वरपुरी महाराज ने बताया कि  काशी में एक बार दुर्भिक्ष पड़ने पर स्थिति विकट हो गई थी।

तब ब्राह्मण पुरोहित धनंजय को लंबी यात्रा के दौरान मां अन्नपूर्णा ने दर्शन दिया था। धनंजय की प्रार्थना पर ही मां काशी में जगत के पालन के लिए अवतरित हुई थीं। धनतेसर पर स्वर्णमयी अन्नपूर्णा के दर्शन की प्राचीन परंपरा है। 


 

बाबा के गर्भगृह के पूर्वी द्वार पर अब चांदी की चौखट

maa annpurna temple gate will be open on dhanteras at kashi
इफको ने 25 लाख रुपये की लागत से तैयार चौखट मंदिर परिसर भिजवाया - फोटो : अमर उजाला
धनतेरस से पहले बाबा विश्वनाथ के गर्भगृह के पूर्वी द्वार पर चांदी की चौखट लगाई जाएगी। रविवार की शाम रजत चौखट को तैयार कर विश्वनाथ मंदिर परिसर में रखवा दिया गया। कुशल कारीगरों की मदद से अब इसे पूर्वी द्वार पर लगाया जाएगा। चौखट की लागत 25 लाख रुपये है।

विश्वनाथ मंदिर में दर्जन भर से अधिक लोगों ने मिलकर चांदी की चौखट पहुंचाई। सुरक्षा प्वाइंट पर सघन जांच के बाद चौखट को मंदिर के भीतर जाने दिया गया। इंडियन फारमर्स फर्टिलाइजर कोआपरेटिव लिमिटेड (इफको) की ओर से यह रजत चौखट काशी विश्वनाथ मंदिर को अर्पित की गई है।

रेशम कटरा के सराफा कारीगरों ने तीन महीने की मेहनत के बाद इसे तैयार किया। नक्काशीदार चौखट में 62.50 किलो चांदी का इस्तेमाल किया गया है। मुख्य कार्यपालक अधिकारी एसएन त्रिपाठी ने बताया कि महीने भर पहले इफको के एमडी ने मंदिर प्रशासन से चांदी की चौखट लगवाने का आग्रह किया था। मंदिर प्रशासन की अनुमति से इफको ने यह चौखट बनवाई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed