वाराणसी आ रही मां अन्नपूर्णा की प्रतिमा: अगवानी के लिए पहुंचे सीएम योगी, बाबा विश्वनाथ के प्रांगन में आज करेंगे प्राण प्रतिष्ठा
15 नवंबर को माता अन्नपूर्णा बाबा विश्वनाथ के आंगन में विराजेंगी। सीएम योगी आदित्यनाथ माता की प्रतिमा की अगवानी करेंगे और सुबह से ही मंदिर परिसर में प्राण प्रतिष्ठा के आयोजन शुरू हो जाएंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कई वर्षों के इंतजार के बाद वाराणसी आ रही मां अन्नपूर्णा की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा और अगवानी सीएम योगी आदित्यनाथ करेंगे। इसके लिए सीएम योगी रविवार शाम वाराणसी पहुंचे। देर रात श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में मां अन्नपूर्णा की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियों का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने मां कूष्मांडा के दरबार में दर्शन-पूजन के बाद मां अन्नपूर्णा की प्रतिमा के विश्राम स्थल का निरीक्षण भी किया।
रविवार रात वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री ने इससे पहले सर्किट हाउस में समीक्षा बैठक कर अधिकारियों से जन व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने का निर्देश दिया। काशी विश्वनाथ धाम में सोमवार को मुख्यमंत्री मां अन्नपूर्णा की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होंगे। सोमवार सुबह विधिविधान से काशी विश्वनाथ मंदिर के ईशान कोण में प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा होगी।
इसके बाद वे रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में धर्माचार्यों के साथ संवाद करेंगे। सीएम चौकाघाट स्थित सांस्कृतिक संकुल में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बिरसा मुंडा की 146वीं जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहेंगे।
पढ़ेंः सपा के रंग में छपवाया शादी कार्ड, अखिलेश यादव की तस्वीर के साथ पार्टी की उपलब्धियां भी बताईं
माता की प्रतिमा का होगा भव्य स्वागत
माता की प्रतिमा के नगर भ्रमण के दौरान शहर भर में स्वागत की तैयारियां पूरी हो गई हैं। जगह-जगह पुष्प वर्षा, डमरू दल, घंटा घड़ियाल बजाकर माता की रास्ते भर आरती उतारी जाएगी। श्री काशी विश्वनाथ धाम में भी मां अन्नपूर्णा की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। मंदिर प्रशासन ने बाबा विश्वनाथ के ईशान कोण में माता के मंदिर को भव्य स्वरूप में सजाया है।
पढ़ेंः वाराणसी में सीएम योगी: काशी विश्वनाथ धाम का लिया जायजा, बोले- तय समय में गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराएं निर्माण कार्य