फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   MA-MassCom mid-term exam on April 7

MGKVP: काॅलेजों में सात अप्रैल से होंगी सेमेस्टर परीक्षाएं, वाराणसी समेत 5 जिलों के विद्यार्थी होंगे शामिल

Sun, 30 Mar 2025 12:51 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sun, 30 Mar 2025 12:51 AM IST
सार

समेस्टर परीक्षा के लिए जिलेवार संकलन केंद्र भी बनाए गए हैं। इन्हीं केंद्रों पर विश्वविद्यालय की ओर से कॉपियां भिजवाई जाएंगी। परीक्षा वाले दिन केंद्रों से सीसी कैमरे की नजर में पेपर भिजवाए जाएंगे। 

विज्ञापन
MA-MassCom mid-term exam on April 7
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से संबद्ध वाराणसी समेत पांच जिले के कॉलेजों में यूजी, पीजी की सेमेस्टर परीक्षाओं की तिथि जारी हो गई है। समय-सारिणी के अनुसार 7 अप्रैल से शुरू होकर परीक्षाएं 29 अप्रैल तक करवाई जाएंगी। अगले सप्ताह से जिलेवार बने संकलन केंद्रों पर कॉपियां जाने लगेंगी।

विज्ञापन


काशी विद्यापीठ में शोध में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू होने, मुख्य परिसर के विद्यार्थियों की परीक्षा करवाने के साथ-साथ अब विश्वविद्यालय से जुड़े वाराणसी, सोनभद्र, चंदौली, मिर्जापुर, भदोही के कॉलेजों में यूजी, पीजी के कई पाठ्यक्रमों की परीक्षाओं को भी समय से करवाने का निर्णय विश्वविद्यालय प्रशासन ने लिया है। परीक्षा विभाग ने तैयारी तेज कर दी है। 
विज्ञापन


विश्वविद्यालय की ओर से कॉलेजों की परीक्षाओं की जो तिथि घोषित की गई हैं, उसमें एमएससी कृषि प्रथम, तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा 7 अप्रैल से 23 अप्रैल तक होगी। बीपीएड प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा 17 अप्रैल से 23 अप्रैल तक, एमएड प्रथम सेमेस्टर 17 से 25 अप्रैल और एलएलबी प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा 17 से 25 अप्रैल तक होगी। बीए एलएलबी प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा 17 से 29 अप्रैल तक होगी। खास बात यह है कि सभी परीक्षाएं दोपहर 1 से 4 बजे तक होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एमएसडब्ल्यू पहले सेमेस्टर की परीक्षाएं 7 अप्रैल से
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में एमएसडब्ल्यू पहले सेमेस्टर की परीक्षा 7 अप्रैल से शुरू होगी। संकायाध्यक्ष और विभागाध्यक्ष प्रो. महेंद्र मोहन वर्मा ने बताया कि परीक्षा 7 से 17 अप्रैल तक चलेगी। दोपहर 2 से 4 बजे तक परीक्षा करा ली जाएगी। पूरा शेड्यूल काशी विद्यापीठ की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। 

एमए-मासकॉम की मिड टर्म परीक्षा 7 अप्रैल को

विद्यापीठ में एमए मास कॉम की मिड टर्म परीक्षा 7 अप्रैल को होगी। पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के कोर्स की परीक्षा मानविकी संकाय में सुबह 11 बजे से शुरू होगी। ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed