फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Lunar eclipse will occur on June 5 and the solar eclipse will take place on 21st jun

पांच जून को उपछाया चंद्रग्रहण तो 21 को होगा कंकणाकृति सूर्यग्रहण, जानिए कब होता है ऐसा

Mon, 01 Jun 2020 07:47 PM IST
विचित्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: विचित्र सिंह Updated Mon, 01 Jun 2020 07:47 PM IST
विज्ञापन
Lunar eclipse will occur on June 5 and the solar eclipse will take place on 21st jun
Lunar Eclipse
इस साल कुल छह ग्रहण के संयोग बन रहे हैं। पहला चंद्रग्रहण 10 जनवरी को बीत चुका है, जबकि पांच ग्रहण अभी शेष हैं। ज्योतिषियों के अनुसार, इस साल दो चंद्रगहण शेष हैं, जिसमें एक पांच जून और दूसरा पांच जुलाई को होगा। यह दोनों पूरी तरह से उपछाया ग्रहण हैं, अर्थात छाया की छाया। शास्त्रों में इसे ग्रहण के रूप में मान्यता नहीं है। मांद्य चंद्रग्रहण होने से इस ग्रहण का सूतक नहीं लगेगा।
विज्ञापन


इसके कारण ग्रहण काल में पूजा-पाठ आदि कर्म किए जा सकते हैं। ज्योतिषाचार्य गणेश प्रसाद मिश्र ने बताया कि उपछाया ग्रहण तब लगता है, जब चंद्रमा पृथ्वी की वास्तविक छाया में न आकर उसकी उपछाया से ही लौट जाता है। ऐसी स्थिति में चंद्रमा पर एक धुंधली सी परत नजर आती है। वास्तविक चंद्रग्रहण की तरह इसमें चंद्रमा के आकार पर कोई फर्क नहीं पड़ता है और न ही चंद्रमा का कोई भाग ग्रसित होता है। सिर्फ हल्की सी कांति मलीन होती है।
विज्ञापन


चंद्रग्रहण का समय 
स्पर्श रात 11:16 बजे
परमग्रास रात 12: 54 बजे
अंतिम स्पर्श रात 02:32 बजे
अवधि 3 घंटे, 15 मिनट, 47 सेकंड 

चार घंटे बारह मिनट होगी कंकणाकृति सूर्यग्रहण की अवधि 

Lunar eclipse will occur on June 5 and the solar eclipse will take place on 21st jun
solar eclipse
ज्योतिषाचार्य पं. दीपक मालवीय के अनुसार, 21 जून को वर्ष का पहला सूर्यग्रहण लगेगा। यह कंकणाकृति सूर्यग्रहण होगा। इसकी अवधि चार घंटा 12 मिनट है। ग्रहण का समय सुबह 9:15 बजे से दोपहर 3:04 बजे तक होगा। पूर्ण ग्रहण 10:17 से 2:02 बजे तक होगा।

ग्रहण का सबसे ज्यादा प्रभाव 12:10 बजे होगा। 5 जुलाई को होने वाले चंद्रग्रहण की अवधि सुबह 08:37 से 11:22 बजे तक होगी। वर्ष का आखिरी सूर्य ग्रहण 14 दिसंबर होगा। ग्रहण का समय सुबह 7:03 बजे से 12 बजे तक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed