फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डॉगी के नाम पर रखा रेस्टोरेंट का नाम, अब देशी-विदेशी मेहमानों के बीच सेलिब्रिटी हो गई लूसी

Wed, 27 Nov 2019 11:25 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 27 Nov 2019 11:25 PM IST
विज्ञापन
Lucy restaurent famous for a dog in pandey ghat in varanasi
लूसी के साथ पर्यटक। - फोटो : अमर उजाला

धर्मनगरी काशी पूरे देश के साथ विदेशों में अपनी महत्ताओं के लिए मशहूर है। लोग यहां गंगा-घाट, धार्मिक स्थानों के साथ-साथ यहां के खान-पान का लुत्फ उठाने आते हैं। लेकिन अभी बनारस में 'लूसी' देशी-विदेशी पर्यटकों के बीच काफी मशहूर हो रही है।

Lucy restaurent famous for a dog in pandey ghat in varanasi

आपको बता दें ये एक 'लूसी' नाम का रेस्टोरेंट है, जो एक डॉगी के नाम पर रखा गया है। भदोही के रहने वाले अरुण मौर्या ने बताया कि यह उनका पालतू डॉगी है, जिसके नाम पर उन्होंने रेस्टोरेंट खोला है। रेस्टोरेंट में आने वाले देशी-विदेशी मेहमान इसके साथ काफी समय बिताते हैं, साथ ही उसके साथ एक खूबसूरत माहौल बन जाता है, जो उन्हें बहुत अच्छा महसूस कराता है।

Lucy restaurent famous for a dog in pandey ghat in varanasi

अरूण मौर्या को 2015 में पढ़ाई के बाद बैंगलोर में जॉब मिली। लेकिन उनका वहां मन नहीं लगा। वह अपने शहर में रहकर कुछ करने की ललक के साथ उसी साल जॉब छोड़कर आ गए। बनारस के करीबी शहर के होने के चलते उन्हें भी काफी खाने-पीने का शौक था। इसके बाद अपने नए विचार के साथ उन्होंने बनारस के लंका में लूसी के नाम से रेस्टोरेंट खोला, लेकिन किसी कारण उन्हें रेस्टोरेंट बंद करना पड़ा। उस समय लूसी पांच महीने की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Lucy restaurent famous for a dog in pandey ghat in varanasi

फिर उन्होंने तीन साल बाद फिर से शहर के पांडेय घाट पर 2019 को जनवरी में 'लूसी' नाम से ही रेस्टोरेंट खोला। लूसी अब काफी बड़ी हो चुकी थी, तो उन्होंने उसको ट्रेनिंग देनी शुरू की। रेस्टोरेंट में देश-विदेश से आए मेहमान भी उसके साथ समय बिताना पसंद करते हैं। जब वह खाना खाते हैं, तो वह उनके आसपास ही घूमती रहती है।

विज्ञापन
Lucy restaurent famous for a dog in pandey ghat in varanasi

अच्छी ट्रेनिंग देने से वह किसी को परेशान नहीं करती है। वह पर्यटकों के साथ रेस्टोरेंट में ही खेलती है। न वह किसी को काटती है और न ही किसी का खाना खाती है। वह कहते हैं कि लूसी को बहुत साफ-सफाई के साथ रखते हैं। उसके बाद से वह पर्यटकों में काफी चर्चित हो गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed