{"_id":"5d8931f38ebc3e016025f8ba","slug":"lucknow-got-first-place-and-banaras-got-third-place-in-opinion-on-cleanliness","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: सफाई पर रायशुमारी में लखनऊ को पहला तो बनारस को मिला तीसरा स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: सफाई पर रायशुमारी में लखनऊ को पहला तो बनारस को मिला तीसरा स्थान
Tue, 24 Sep 2019 02:31 AM IST
Abhishek Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: Abhishek Singh
Updated Tue, 24 Sep 2019 02:31 AM IST
विज्ञापन
स्वच्छ भारत अभियान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वच्छ सर्वेक्षण (ग्रामीण) 2019 में आम नागरिकों के फीडबैक (रायशुमारी) को लेकर प्रदेश में नंबर वन लखनऊ तो दूसरे स्थान पर सीएम सिटी गोरखपुर है। तीसरे स्थान पर वाराणसी आया है। 22 सितंबर की रात 12 बजे फीडबैक एकत्रित करने का काम बंद हो गया। गोरखपुर से 12,79,439 फीडबैक मिले। इस शानदार सफलता पर निदेशक पंचायती राज ने डीएम के. विजयेंद्र पांडियन को बधाई दी है।
विज्ञापन
प्रदेश में 13,71,821 फीडबैक के साथ लखनऊ पहले तो 12,79,439 को फीडबैक के साथ वाराणसी तीसरे स्थान पर है। लखनऊ और गोरखपुर के बीच पखवारे भर से तगड़ी प्रतिस्पर्धा थी। दिनभर गोरखपुर तो रात को लखनऊ आगे हो जा रहा था। अंतिम चार-पांच दिनों में लखनऊ ने गोरखपुर से तीन लाख से अधिक फीडबैक की बढ़त बना ली। सर्वेक्षण के सौ नंबर में फीडबैक पर 35 नंबर है।
विज्ञापन
स्वच्छ सर्वेक्षण 2019 के लिए नागरिकों के फीडबैक मामले में वाराणसी को तीसरा स्थान मिला है। एक दिन पहले तक हम लोग नंबर वन थे, लेकिन लखनऊ से आई रिपोर्ट के अनुसार हम तीसरे स्थान पर हैं। हम लोग लगातार नंबर वन चल रहे थे- शास्वत आनंद सिंह, डीपीआरओ
विज्ञापन