{"_id":"67e2e8d08929521b880344b6","slug":"lucknow-chhapra-vande-bharat-special-train-will-pass-through-cantt-station-2025-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News : कैंट स्टेशन होकर गुजरेगी लखनऊ-छपरा वंदे भारत स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News : कैंट स्टेशन होकर गुजरेगी लखनऊ-छपरा वंदे भारत स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी सुविधा
Tue, 25 Mar 2025 11:03 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Tue, 25 Mar 2025 11:03 PM IST
सार
यात्रियों को अब रेलयात्रा की और भी सुविधा मिलने वाली है। अब लखनऊ-छपरा वंदे भारत स्पेशल ट्रेन कैंट स्टेशन पर रूकेगी। इसके द्वारा अब यात्रि वाराणसी भी आ सकेंगे।
विज्ञापन
वंदे भारत ट्रेन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गर्मी में यात्रियाें की सुविधा को देखते हुए लखनऊ-छपरा 02269/2270 वंदे भारत स्पेशल ट्रेन का संचालन होगा। 27 मार्च से 26 अप्रैल तक यह ट्रेन दोनों दिशाओं में वाराणसी कैंट स्टेशन पर रुकेगी। सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी ने बताया कि 02270 वंदे भारत स्पेशल लखनऊ स्टेशन से दोपहर 2.15 बजे खुलेगी।
विज्ञापन
शाम 4.05 बजे सुलतानपुर, 6.20 बजे वाराणसी कैंट, 7.33 बजे गाजीपुर सिटी, 8.23 बजे बलिया, 8.55 बजे सुरेमनपुर और रात 9.30 बजे छपरा पहुंचेगी। उधर, छपरा स्टेशन से 02269 वंदे भारत स्पेशल रात 11 बजे खुलेगी। सुरेमनपुर में 11.35 बजे, 12.05 बजे बलिया, 12.50 बजे गाजीपुर सिटी, 2.30 बजे वाराणसी कैंट, 4.48 बजे सुलतानपुर और सुबह 6.30 बजे लखनऊ पहुंचेगी।
विज्ञापन