फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   lovers married after girl marriage in ballia

यूपी: शादी के बाद भी नहीं हुए एक-दूसरे से जुदा, पुलिस चौकी में प्रेमी-प्रेमिका की कराई शादी

Sun, 22 Mar 2020 04:15 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 22 Mar 2020 04:15 PM IST
विज्ञापन
lovers married after girl marriage in ballia
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में एक प्रेमी जोड़े ने समाज के सभी बंधनों से जंग लड़ी। प्रेमिका की शादी भी हो गई, लेकिन इसके बाद भी उनका प्यार कम नहीं हुआ। पति को छोड़ प्रेमिका मायके आ गई। परिवार फिर दूसरी जगह शादी कराने पर अड़े थे, लेकिन वह तैयार नहीं थी। एक तरफ दोनों के परिवार वाले थे तो दूसरी ओर इनका प्यार।

विज्ञापन


मामला थाने पहुंच गया। फिर क्या था पुलिस की मौजूदगी में भी जमकर पंचायत हुई। अंत में पुलिस के समझाने पर दोनों के परिवार वाले माने और उनकी शादी थाने के बगल में स्थित दुर्गा मंदिर में कराई गई, जहां पुलिस के साथ दोनों के परिवार के लोग भी मौजूद रहे। मामला हल्दी थाना क्षेत्र के रामगढ़ पुलिस चौकी के एक गांव का है।
विज्ञापन


बलिया जिले के हल्दी थाना क्षेत्र के रामगढ़ पुलिस चौकी के एक गांव में करीब पांच वर्ष से एक युवक मनोज (काल्पनिक नाम) और युवती ज्योति (काल्पनिक नाम) एक-दूसरे से प्रेम कर रहे थे। इसी बीच ज्योति का विवाह परिजनों ने अन्यत्र कर दिया। लेकिन इसके बाद भी ज्योति व मनोज का प्यार जारी रहा। अंततः ज्योति पति को छोड़ मायके आ गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

उसके परिवार वाले फिर उसकी शादी कहीं और कराने की फिराक में थे, लेकिन इसकी भनक उसे लगी तो उसने मनोज के अलावा किसी से भी शादी से इंकार कर दिया। दोनों के परिजन किसी भी हाल में इनकी शादी कराने को तैयार नहीं थे और दोनों ओर से पंचायतों का दौर जारी था।

इसी बीच मामला शनिवार को रामगढ़ पुलिस चौकी तक पहुंच गया। पुलिस ने दोनों पक्षों को पुलिस चौकी बुलवाया और समझाने का प्रयास शुरू किया। काफी समझाने के बाद दोनों के परिजन शादी के लिए तैयार हुए थे तो पुलिस चौकी के बगल में स्थित मां दुर्गा भवानी के मंदिर में पंडित रामानंद तिवारी की उपस्थिति में वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच ज्योति व मनोज की शादी करा दी गई।

इस मौके पर पुलिस के साथ ही क्षेत्र के सैकड़ों लोग मौजूद रहे। चौकी इंचार्ज रामगढ़ पंकज सिंह ने बताया कि लड़की की मां पार्वती देवी ने एक शिकायती पत्र सौंपा था। इसमें आरोप लगाया था कि मनोज करीब पांच साल से उसकी लड़की को शादी का झांसा देकर यौन शोषण कर रहा था।

इस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए युवक व युवती को शनिवार को रामगढ़ पुलिस चौकी ले आई। पुलिस चौकी में जब दोनों ने साथ रहने की बात कही तो उनके परिवार वालों को बुलाया गया और उनके बालिग होने की जानकारी देते हुए शादी के लिए कहा गया। पहले तो वे तैयार नहीं थे, लेकिन काफी समझाने-बुझाने पर तैयार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed