जिसने भी देखा दंग रह गया, युवक-युवती ने एक दूसरे का हाथ पकड़ ट्रेन के आगे आकर दी जान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौली जिले के पं. दीनदयाल उपाध्याय-पटना रेल रूट पर तुलसी आश्रम रेलवे स्टेशन पर रविवार की शाम चार बजे ट्रेन आती देख युवक-युवती ने पहले एक दूसरे का हाथ पकड़ा और ट्रेन के सामने खड़े हो गए। जब तक लोग कुछ समझते ट्रेन से कटकर दोनों की मौत हो गई।
दोनों के शव तितर-बितर होने की वजह से दोनों की पहचान नहीं हो सकी। कोतवाली पुलिस ने शवों को कब्ज में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस दोनों की शिनाख्त में जुटी है।
शाम चार बजे तुलसी आश्रम रेलवे स्टेशन के समीप हल्की भीड़ भाड़ थी। बक्सर की ओर से जा रही पैसेंजर ट्रेन आई, कुछ लोग उस पर चढ़े और कुछ उतरे और बाहर जाने लगे। इसी बीच एक युवक और महिला ट्रेन के आगे पहुंचे। ट्रेन खुली थी, तभी दोनों ने एक दूसरे का हाथ पकड़ा और ट्रेन के आगे खड़े हो गए। जब तक लोग कुछ समझते दोनों के ऊपर से ट्रेन गुजर गई।
ट्रेन गुजरने के बाद लोगों ने देखा तो दोनों का शव क्षत-विक्षत नजर आया। यह देख लोगों का दिल दहल गया। सूचना पाकर नई बाजार पुलिस चौकी, सकलडीहा कोतवाली पुलिस और जीआरपी पहुंच गई।
पुलिस ने शवों को किसी तरह इकट्टा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कोतवाल सत्येंद्र विक्रम ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतकों के शिनाख्त की कोशिश की जा रही है। शिनाख्त होते ही परिवार वालों को सूचना दे दी जाएगी।
खुदकशी को लेकर चर्चा का बाजार गर्म
महिला और युवक की मौत को लेकर पूरे इलाके में चर्चा हो रही है। कोई इसे प्रेमी प्रेमिका का मामला बता रहा है तो कोई कुछ कह रहा है। दोनों ने इतना भयानक कदम क्यों उठाया, दोनों कौन थे, कहां से आए थे, इसको लेकर हर किसी के मन में सवाल कौंध रहा है।