{"_id":"5f6c861b46fb5c220e3d104b","slug":"lovers-beaten-by-family-caught-with-girlfriend-hostages-in-mirzapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: प्रेमिका के घर में घुसे प्रेमी को परिजनों ने पकड़ा, बंधक बनाकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: प्रेमिका के घर में घुसे प्रेमी को परिजनों ने पकड़ा, बंधक बनाकर पीटा
Thu, 24 Sep 2020 05:12 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 24 Sep 2020 05:12 PM IST
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में प्रेमिका के घरवालों ने प्रेमी को बंधक बना लिया। इस दौरान युवक की पिटाई की। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस तो परिजनों ने युवक को सौंप दिया।
विज्ञापन
मऊ जिले के मधुबन थाना क्षेत्र के अहिरूपुर गांव निवासी युवक का पड़ोसी गांव की महिला से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। बुधवार की रात प्रेमी, महिला के घर के सदस्यों के न होने पर उसके घर में घुस गया। देर रात परिवार का एक सदस्य जब घर पहुंचा तो उसने युवक को देख लिया।
विज्ञापन
इसकी जानकारी परिवार के अन्य सदस्यों को दी गई। इसके बाद युवक की पिटाई की और उसे बंधक बना लिया। गुरुवार की सुबह महिला के परिजनों ने इसकी सूचना मधुबन पुलिस को दे दी।
विज्ञापन
इस बाबत मधुबन थाना प्रभारी संजीव कुमार का कहना है कि मामले की जानकारी नहीं है।