फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Lover youth gets married in temple due to police intervention

पुलिस के हस्तक्षेप से प्रेमी युवक की कराई गई मंदिर में शादी

Fri, 12 Mar 2021 10:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Mar 2021 10:46 PM IST
विज्ञापन
Lover youth gets married in temple due to police intervention
रतनपुरा। स्थानीय ब्लाक के नगवा निवासी युवक और गाजीपुर की रहने वाली उसकी प्रेमिका की शादी पुलिस हस्तक्षेप के बाद महाशिवरात्रि को मंदिर में कराई गई।
विज्ञापन

रतनपुरा ब्लाक के ग्राम पंचायत नगवा निवासी युवक की मौसी गाजीपुर के बड़ेसर थाना क्षेत्र के एक गांव में रहती हैं। युवक मौसी के घर आता जाता था। इस दौरान मौसी के पड़ोस की एक युवती से उसको प्यार हो गया। इसकी जानकारी दोनों परिवारों को हुई तो लंबी बातचीत के बाद दोनों परिवार शादी पर सहमत हो गए। युवक पक्ष के लोगों दो साल बाद शादी की बात कही। इसको लेकर के मामला पुलिस चौकी तक पहुंच गया। रतनपुरा चौकी के प्रभारी गंगासागर मिश्र ने दोनों पक्षों को बुलाया। संभ्रांत लोगों के बीच बातचीत के बाद दोनों पक्ष शादी करने पर राजी हो गए। इसके बाद मंदिर में दोनों की शादी करा दी गई। इस शादी में चौकी प्रभारी गंगासागर मिश्र, परमात्मा नंद सिंह, जय बहादुर सिंह, वीरेंद्र सिंह, इंद्र देव भारती, प्रदीप तिवारी, रामजी तिवारी ने अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed