फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Lover-girlfriend suicdie by jumping in front of train engine in ghazipur up

रेल इंजन के आगे कूदकर प्रेमी-प्रेमिका ने दी जान, पॉकेट में मिला पत्र और गुलाब का फूल

Thu, 28 May 2020 12:04 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 28 May 2020 12:04 PM IST
विज्ञापन
Lover-girlfriend suicdie by jumping in front of train engine in ghazipur up
प्रेमी-प्रेमिका की ट्रैक पर पड़ी लाश। - फोटो : अमर उजाला।

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में एक प्रेमी युगल ने ट्रेन के इंजन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस पूरे प्रकरण की छानबीन में जुटी हुई है। प्रेमी-प्रेमिका वाराणसी के रहने वाले हैं।

विज्ञापन

गुरुवार की सुबह करीब आठ बजे एक ट्रेन का इंजन वाराणसी की तरफ जा रहा था। जैसे ही इंजन गाजीपुर जिले के नोनहरा थाना क्षेत्र के फतेहपुर अटवा हाल्ट से 500 मीटर पश्चिम में पहुंचा एक प्रेमी जोड़ा अचानक उसके आगे कूद गया। जिसमें प्रेमिका का सिर फट गया और प्रेमी के सिर में गंभीर चोट लगने से वहीं दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन



इस बीच रेलवे लाइन पर काम करने वाले और अटवा गांव के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी अटवामोड़ विजय कान्त द्विवेदी, थानाध्यक्ष नोनहरा बृजेश शुक्ला और आरपीएफ के सिपाहियों ने घटना स्थल का मुआयना किया। इसके बाद उनकी तलाशी ली गई। प्रेमी की पहचान आधार कार्ड से किशन कुमार राजभर(17) निवासी रुपनपुर नटुई आशापुर वाराणसी के रूप में की गई। जबकि प्रेमिका की शिनाख्त अभी तक नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेमी के पास से प्रेम पत्र और गुलाब का फूल कागज में लिपटा मिला है। साथ में यूबीआई का एटीएम कार्ड, एक मोबाइल, जो बंदा था। पॉकेट से 70 रुपये नगद भी मिले। अभी तक पुलिस दोनों शवों को कब्जे में लेकर रेलवे ट्रेक पर ही थी। तभी छत्रपति शिवजी टर्मिनल से श्रमिक स्पेशल ट्रेन सीतामढ़ी को जा रही थी।

उसे पुलिस और गांव वालों की मदद से लाल गमछा दिखाकर किसी तरह रोका गया। ग्रामीणों के अनुसार ये प्रेमी जोड़े दो दिनों से क्षेत्र में घूम रहे थे और बिरनो क्षेत्र में कही रिश्तेदारी में जाने की बात बता रहे थे। दोनों पैदल ही घुमते देखे गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed