फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lover-girlfriend accused of killing e-rickshaw driver sent to jail

Murder: वाराणसी में रिक्शा चालक को प्रेमी-प्रेमिका ने उतारा मौत के घाट, वजह हैरान करने वाली

Fri, 08 Sep 2023 12:52 PM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Fri, 08 Sep 2023 12:52 PM IST
सार

वाराणसी के कोनिया निवासी संजय कुमार साहनी ई-रिक्शा चलाता था। बीते चार अगस्त को संजय अपने घर नहीं पहुंचा। छह अगस्त की सुबह उसका गला रेता शव सारनाथ के कोटवां गांव के पास झाड़ियों में फेंका मिला। इस हत्याकांड को प्रेमी-प्रेमिका ने अंजाम दिया। 

विज्ञापन
Lover-girlfriend accused of killing e-rickshaw driver sent to jail
kanpur dehat murder - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के कोनिया निवासी ई-रिक्शा चालक संजय कुमार साहनी (28) की हत्या के आरोप में पुलिस ने पूजा विश्वकर्मा और पिंटू कुमार ठठेरा उर्फ नखड़ू को गिरफ्तार अदालत में पेश किया। अदालत ने दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। दोनों की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त ई-रिक्शा, ब्लेड, शराब की शीशी, ग्लास बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी प्रेमी-प्रेमिका है।

विज्ञापन


कोनिया निवासी संजय कुमार साहनी ई-रिक्शा चलाता था। बीते चार अगस्त को संजय अपने घर नहीं पहुंचा। उसके भाई संतोष ने पांच अगस्त की रात आदमपुर थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। साथ ही, पुलिस को बताया कि घर के पास ही रहने वाली पूजा विश्वकर्मा और संजय एक-दूसरे के काफी करीब थे।
विज्ञापन


छह अगस्त को सारनाथ थाने की पुलिस को सूचना मिली कि कोटवा गांव के समीप सूर्य देव मंदिर के बगल में झाड़ियों में युवक का शव पड़ा है। शव की पहचान संजय कुमार साहनी के रूप में हुई तो पुलिस ने पूजा की तलाश शुरू की। पूजा को हिरासत में लेकर पुलिस ने पूछताछ शुरू की तो वारदात की गुत्थी सुलझ गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की पूछताछ में पूजा ने बताया कि पहले वह और संजय एक-दूसरे से प्रेम करते थे। लेकिन, अब वह नखड़ू से प्रेम करने लगी थी और संजय से दूर हो गई थी। इसके बावजूद संजय उसे परेशान करता था। इससे आजिज आकर उसने नखड़ू के साथ मिल कर संजय को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। डीसीपी काशी जोन आरएस गौतम ने बताया कि घटना का खुलासा आदमपुर थानाध्यक्ष अजीत कुमार वर्मा के नेतृत्व में गठित टीम ने किया।

पुलिस टीम ने कोनिया से कज्जाकपुरा के बीच 50 से अधिक सीसी कैमरों की फुटेज खंगाली। कैमरों की फुटेज में चार अगस्त को संजय एक युवती और एक युवक के साथ जाता दिखा था। संजय के परिजनों ने भी पूजा पर ही शंका जताई थी। इसी आधार पर उससे पूछताछ शुरू की गई और घटना का खुलासा हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed