फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   lover died after burnt in girlfriend house in varanasi

प्यार का खौफनाक अंत: प्रेमिका के घर में प्रेमी को जिंदा जलाया, दो दिन बाद अस्पताल में हार गया जिंदगी की जंग

Wed, 03 Jan 2024 05:58 PM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 03 Jan 2024 05:58 PM IST
सार

घटना नए साल के पहले दिन हुई थी। अस्पताल में इलाज के दौरान बुधवार को युवक की सांसें थम गईं। मामले में प्रेमिका समेत सात के खिलाफ चोलापुर थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ है।

विज्ञापन
lover died after burnt in girlfriend house in varanasi
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वाराणसी के चोलापुर थाना क्षेत्र के टिसौरा गांव में नववर्ष के दिन प्रेमिका के घर पहुंचे प्रेमी को परिजनों ने पेड़ में रस्सी से बांधकर जिंदा जला दिया। घटना के दो दिन बाद बुधवार को प्रेमी ने शिवपुर स्थित निजी अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। प्रेमिका समेत अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों ने हंगामा करते हुए शव लेने से इंकार कर दिया। शिवपुर पुलिस ने परिजनों को समझाते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवाया। उधर, मां की तहरीर पर चोलापुर पुलिस ने प्रेमिका समेत सात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। प्रेमी के परिजनों का आरोप है कि मुकदमा दर्ज करने के लिए पुलिस ने 72 घंटे का समय ले लिया।

विज्ञापन


यह है मामला
जौनपुर के चंदवक थाना क्षेत्र के पतरही कोपा निवासी शुभम सेठ (26) गाजीपुर के खानपुर थाना क्षेत्र के मौधा में आभूषण की दुकान चलाता था। सारनाथ के आशापुर के अकथा में भी आभूषण की दुकान का संचालन करता था। इस दौरान चोलापुर के टिसौरा निवासी युवती रितिका से प्रेम हो गया। पिछले पांच-छह वर्ष से दोनों एक दूसरे को जानते थे। इसकी भनक प्रेमिका के परिजनों को भी थी।
विज्ञापन


शुभम सेठ की मां किरन देवी के अनुसार नए वर्ष के दिन रितिका के पिता रामअवतार ने शादी की बातचीत के लिए शुभम को अपने घर बुलाया। आरोप है कि शाम को छह बजे शुभम जब टिसौरा पहुंचा तो उसे रितिका के पिता रामअवतार, चाचा अन्य परिजनों ने पेड़ में रस्सी से बांधकर पहले मारा पीटा और फिर पेट्रोल उड़ेलकर आग लगा दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रस्सी जलने के बाद छटपटाते हुए बाहर भागा था युवक

रस्सी जलने के बाद शुभम छटपटाते हुए बाहर भागा और यह देख लोगों ने चोलापुर पुलिस को सूचना दी। 90 फीसदी झुलसे शुभम को पुलिस ने मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा में भर्ती कराया। हालत नाजुक होने पर उसे शिवपुर भरलाई स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान सुबह सात बजे शुभम ने दम तोड़ दिया। मौत से आक्रोशित परिजनों ने शव लेने से इंकार करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। शिवपुर थाना प्रभारी रविशंकर त्रिपाठी फोर्स के साथ पहुंचे और परिजनों को समझाया बुझाया।

मृतक की मां ने पुलिस पर लगाया कार्रवाई न करने का आरोप
मां किरन देवी का आरोप है कि चोलापुर पुलिस ने आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं की। बेटे ने दम तोड़ा तब आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। चोलापुर थाना प्रभारी परमहंस गुप्ता ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी रितिका यादव, पिता रामअवतार यादव, मां राधिका देवी, चाचा रामअवध यादव, चाची वंदना, बहन नीतू यादव समेत अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed