Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Lord Suparsvnath was abluted

Varanasi News: भगवान सुपार्श्वनाथ का हुआ जलाभिषेक

Sat, 27 Jun 2026 02:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Lord Suparsvnath was abluted
जैन धर्म के सातवें तीर्थंकर भगवान सुपार्श्वनाथ का जन्म एवं तप कल्याणक दिवस शुक्रवार को उनकी जन्मस्थली भदैनी दिगंबर जैन तीर्थ क्षेत्र, प्रभु दास जैन घाट पर मनाया गया। चांदी के रथ पर भगवान को विराजमान कर शोभायात्रा निकाली गई। पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर भेलूपुर से शुरू होकर सुपार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर छेदीलाल जैन ट्रस्ट पहुंची। जहां, शांति धारा और अभिषेक हुआ। भगवान को चांदी की पालकी में विराजमान कर शोभायात्रा पुनः भदैनी दिगंबर जैन तीर्थ क्षेत्र पहुंची। जन्मस्थली पर 108 कलशों से जलाभिषेक हुआ। कल्याणक पूजा, देवशास्त्र गुरु पूजन और चौबीस पूजा हुई। देश में हो रही प्राकृतिक आपदाओं और जानमाल के नुकसान की शांति के लिए विशेष शांति धारा की गई। पूजन में प्रो. फूलचंद प्रेमी जैन, कमलेश जैन, अशोक जैन, रंजन जैन, सिद्धार्थ जैन, सौरभ जैन, पुष्पा जैन आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed