{"_id":"5c4ad4bebdec22691d36c083","slug":"lord-shiva-worshiped-from-gangajal-on-mahashivratri-in-mauritius","type":"story","status":"publish","title_hn":"मॉरीशस में महाशिवरात्रि पर महादेव का गंगाजल से होगा अभिषेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मॉरीशस में महाशिवरात्रि पर महादेव का गंगाजल से होगा अभिषेक
Sun, 27 Jan 2019 10:10 AM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 27 Jan 2019 10:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत और मॉरीशस के पीढ़ियों पुराने आत्मीय रिश्ते और प्रगाढ़ करने में गंगाजल अहम कड़ी बनेगा। प्रवासी भारतीय सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उपहार स्वरूप दिए गए गंगोत्री के गंगाजल को मॉरीशस के गंगा तालाब में डाला जाएगा।
महाशिवरात्रि पर महादेव का जलाभिषेक इसी से किया जाएगा। मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जुगनाथ पत्नी कोबिता समेत 340 प्रवासियों के साथ सम्मेलन में हिस्सा लेने आए थे। गुरुवार को मॉरीशस से मेहमान हर-हर महादेव के उद्घोष के साथ प्रयागराज कुंभ रवाना हुए।
सभी मेहमान सम्मेलन में भेंट स्वरूप मिले बैग और उसमें रखे सामान को साथ लिए थे। सामान में पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा गंगोत्री का गंगाजल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा दिया गया तांबे का लोटा विशेष है।
विज्ञापन
मॉरीशस निवासी यज्ञ नाथ रोशन ने बताया कि उनके देश में ज्यादातर शिव मंदिर हैं और मेरे घर से गंगा तालाब 100 किमी दूर है। महाशिवरात्रि पर भारतीय यहीं से जल लेकर शिवालयों में जलाभिषेक करते हैं।
इस बार यह पर्व हम लोगों के लिए और महत्वपूर्ण होगा, क्योंकि इस गंगाजल को पानी में मिलाकर शिवजी का जलाभिषेक करेंगे। यह भी बताया कि यहां मिले गंगोत्री के गंगाजल को मैं अपनी पत्नी के साथ महाशिवरात्रि पर गंगा तालाब में डालूंगा। बाद में इसी तालाब के जल महादेव का जलाभिषेक करूंगा।