{"_id":"663f2122b24416d7f6094b7a","slug":"lord-parshurams-birth-anniversary-celebrated-on-akshaya-tritiya-varanasi-news-c-192-1-svns1033-116070-2024-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: अक्षय तृतीया पर मनाया गया भगवान परशुराम का जन्मोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: अक्षय तृतीया पर मनाया गया भगवान परशुराम का जन्मोत्सव
विज्ञापन
मिर्जापुर। अक्षय तृतीया के अवसर पर भगवान परशुराम का जन्मोत्सव शुक्रवार को नटवां चौकी स्थित श्री अक्षयधाम आश्रम में मनाया गया। अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज कल्याण समिति की ओर डॉ. गणेश प्रसाद अवस्थी की अध्यक्षता वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान परशुराम का पूजन किया गया।
मुख्य वक्ता ने कहा कि विकसित भारत का निर्माण सनातन और हिंदू दर्शन के साथ-साथ सबके कल्याण की कामना और समाज के निर्माण के लिए त्याग की भावना से ही हो सकता है। त्याग का दूसरा नाम ब्राह्मण समाज है। जो सदैव सभी के कल्याण की कामना करता है। संस्था के अध्यक्ष डॉ. गणेश प्रसाद अवस्थी ने कहा कि धर्म, कर्म, त्याग एवं स्वाध्याय में तल्लीन प्राचीन भारत का ब्राह्मण कभी भी सत्ता का लालची नहीं रहा है।
सनातन संस्कृति के संरक्षण, संवर्धन एवं संपोषण के लिए अग्रणी भूमिका का निर्वहन करते हुए साजिश कर्ताओं का पर्दाफाश करना पड़ेगा। अतिथियों का आशुतोष त्रिपाठी ने स्वागत किया। इस मौके पर रत्नेश द्विवेदी, गणेश दत्त पांडेय, रामेश्वर मिश्र शांकरी, रत्नेश द्विवेदी, डॉ. संजय कुमार मिश्र उपस्थित रहे।