फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Lord Jagannath was worshipped through Gotipua dance

Varanasi News: गोतिपुआ नृत्य से भगवान जगन्नाथ की आराधना की

Sun, 25 Oct 2026 02:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
Lord Jagannath was worshipped through Gotipua dance
स्पिक मैके की ओर से शनिवार को संत अतुलानंद कॉन्वेंट स्कूल में ओडिशा के प्रसिद्ध गोतिपुआ नृत्य की प्रस्तुति हुई। पद्मश्री मंगुनीदास की टीम लीडर बटकृष्ण दास ने विद्यार्थियों को इस नृत्य शैली से रूबरू कराया। बाल कलाकारों में सौम्या रंजन दास, अभिमन्यु नायक, लबा मरांडी, गणेश मलिक, आमिर मलिक, राहुल डे और कुशना जेना ने अपनी ऊर्जा और एकाग्रता के साथ भगवान जगन्नाथ के प्रसंगों को कुशल कलात्मक अभिव्यक्ति और जीवंतता के साथ प्रस्तुत किया। भगवान जगन्नाथ को समर्पित प्रसिद्ध उड़िया भजन अहे नील शैल... के बोल पर बाल नर्तकों ने दशावतार और महाभारत के द्रौपदी चीरहरण के प्रसंगों को दर्शाया। उनकी मासूमियत और जीवंत ऊर्जा ने विद्यार्थियों के मन में एक दैवी और मनमोहक प्रभाव पैदा किया। पखावज पर बटकृष्ण दास, बेहेरा ने गायन और बांसुरी पर कविराज प्रधान व मंजीरे पर नीलकंठ नायक ने संगत की। कलाकारों का स्वागत और सम्मान स्कूल की निदेशिका वंदना सिंह ने किया। संचालन जितेंद्र पांडेय और धन्यवाद ज्ञापन प्रधानाचार्य नीलम सिंह ने किया। इस अवसर पर स्पिक मैके के संरक्षक उमेश सेठ, विभा सिंह, गुरुमीत कौर, आयुषी सिंह, तान्या सिंह, प्रमोद विश्वकर्मा, अमित गुप्ता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed