फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Lord Buddha remains will not be visible in Kashi for first time on Buddha Purnima 2025

आस्था: पहली बार बुद्ध पूर्णिमा पर भगवान बुद्ध के अस्थि अवशेष के काशी में नहीं होंगे दर्शन, वजह जान लें

Thu, 01 May 2025 01:16 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 01 May 2025 01:16 PM IST
सार

Varanasi News: पहली बार बुद्ध पूर्णिमा पर भगवान बुद्ध के अस्थि अवशेष के काशी में दर्शन नहीं होंगे। इसकी वजह है कि 21 दिन तक भगवान बुद्ध के अस्थि कलश का वियतनाम में दर्शन-पूजन होगा। 

विज्ञापन
Lord Buddha remains will not be visible in Kashi for first time on Buddha Purnima 2025
भगवान बुद्ध के अस्थि कलश का वियतनाम में 21 दिन होगा दर्शन-पूजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भगवान बुद्ध के अस्थि कलश का वियतनाम में 21 दिन दर्शन-पूजन होगा। बुधवार को विधि विधान से पूजन करने के बाद अस्थि कलश रवाना कर दिया गया। प्रथम धर्म उपदेश स्थली स्थित महाबोधि सोसाइटी ऑफ इंडिया के श्रीलंका मंदिर में रखे भगवान बुद्ध के अति पवित्र अस्थि अवशेष को बुधवार की सुबह लगभग 10:05 पर वियतनाम के लिए रवाना किया गया। 

विज्ञापन


बुद्ध पूर्णिमा पर नहीं होगा भगवान बुद्ध का अस्थि अवशेष दर्शन
आगामी बुद्ध पूर्णिमा को भगवान बुद्ध के पवित्र अस्थि अवशेष के दर्शन बौद्ध भिक्षु व अनुयायी काशी में नहीं कर पाएंगे। भगवान बुद्ध के अस्थि अवशेष दिल्ली से दो मई को वियतनाम दर्शन के लिए जाएगा। वहां पर चार स्थलों पर भगवान बुद्ध के पवित्र अस्थि दर्शन कराए जाएंगे। वियतनाम से अस्थि अवशेष 21 मई को भारत वापस आएगा और इस बार बुद्ध पूर्णिमा 12 मई को मनाई जाएगी। इसलिए इस बार यहां अस्थि अवशेष के दर्शन नहीं होंगे। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Varanasi News: काशी में लग रहा हाईटेक फायर सिस्टम, कूड़े को रखेगा गीला, अलार्म बताएगा कहां लगी आग
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, अस्थि अवशेष मंदिर से निकाल कर महाबोधि सोसाइटी ऑफ इंडिया के महासचिव भिक्षु पी शिवली महाथेरो के अध्यक्षता में भिक्षु डॉ. सुमिता आनंद थेरो, लुंबिनी श्रीलंका मंदिर के प्रभारी भिक्षु नंदा सहित इंटरनेशनल बुद्धिस्ट के डायरेक्टर यश सक्सेना दिल्ली ले जाने के लिए लाल बहादुर शास्त्री इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए रवाना हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed