Varanasi News: काशी में लग रहा हाईटेक फायर सिस्टम, कूड़े को रखेगा गीला, अलार्म बताएगा कहां लगी आग
वाराणसी में हाईटेक फायर सिस्टम लगाया जा रहा है। करसड़ा में फायर सेफ्टी को ध्यान में रखकर स्प्रिंकलर लगेंगे। जिससे आग की घटना पर काबू किया जा सकेगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी शहर से निकलने वाले कूड़े का निस्तारण करसड़ा में हो रहा है। यहां पर अक्सर गर्मी के दिनों में आग लगने की घटनाएं होती हैं। इसे देखते हुए यहां पर हाईटेक फायर सिस्टम लगाया जा रहा है ताकि आग की घटना पर काबू किया जा सके। फायर सेफ्टी को ध्यान में रखकर यहां लगातार चलने वाले स्प्रिंकलर लगेंगे। इसके अलावा फोम और अन्य उपकरण लगाए जाएंगे।
फायर एलार्म भी होगा जिससे आग लगने की सूचना तत्काल मिल जाएगी। इसके अलावा कई जगहों पर आग को बढ़ने से रोकने के भी उपकरण लगाए जाएंगे। इन सबकी निगरानी सीसी कैमरे से की जाएगी। जिसे सिटी कमांड एंड कंट्रोल सिस्टम से जोड़ा जाएगा। यहां बैठे अधिकारी भी ऑनलाइन मॉनीटरिंग कर सकेंगे। इसके लिए नगर आयुक्त अक्षत वर्मा ने मातहतों को निर्देश दिया है।
इसे भी पढ़ें; PHOTOS: तस्वीरों में देखें- काशी में कन्यादान महोत्सव की झलकियां, धूमधाम से निकली 125 दुल्हों की बरात
जानकारों के अनुसार लंबे समय से पड़े कचरे को विशेष तकनीक से गुजारा जाता है। कचरे को जैव जीवों, प्राकृतिक तत्वों जैसे हवा और सूरज की रोशनी के साथ ट्रीट किया जाता है ताकि कचरे में बायोडिग्रेडबल तत्व समय के साथ टूट जाएं। इसे आसानी से निस्तारित किया जाता है। इससे कचरे का निस्तारण तीव्र गति से होता है।
इसे भी पढ़ें; Varanasi News: उपकार नहीं, कर्तव्य और अपनत्व के भाव से हुआ कन्यादान, काशी में बोले- आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत
करसड़ा के कूड़ा निस्तारण प्लांट पर आए दिन आग लगने की घटनाएं होती हैं। इससे बचाव के उपाय किए जा रहे हैं। यहां अतिरिक्त बोरिंग के माध्यम से लगातार स्प्रिंकलर से पानी का छिड़काव किया जाएगा। जो कूड़ों को हमेशा गीला रखेगा।