फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Long wait is over now Manduadih railway station name changed and its called banaras station installing board on platform started

लंबा इंतजार खत्म: मंडुआडीह नहीं, अब बनारस स्टेशन कहिए, प्लेटफॉर्म पर नया बोर्ड लगाने का काम शुरू

Wed, 14 Jul 2021 10:29 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 14 Jul 2021 10:29 PM IST
सार

बीते साल 17 सितंबर को राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने पूर्वोत्तर रेलवे के मंडुवाडीह स्टेशन का नाम नाम बदलकर बनारस किए जाने की अनुमति दी थी। 10 माह के बाद मंडुवाडीह स्टेशन का नाम आज पूरी तरह बदलकर बनारस कर दिया गया है। 

विज्ञापन
Long wait is over now Manduadih railway station name changed and its called banaras station installing  board on platform started
बनारस रेलवे स्टेशन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लंबे इंतजार के बाद मंडुवाडीह स्टेशन का नाम बदल कर बनारस कर दिया गया है। बुधवार को पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल के अंतर्गत वाराणसी-प्रयागराज रेल खंड पर स्थित मंडुवाडीह रेलवे स्टेशन का नाम बनारस करने की स्वीकृति रेलवे बोर्ड से मिल गई। इसके बाद स्टेशन का नाम परिवर्तन करने की काम तेजी से शुरू कर दिया गया है। 

विज्ञापन


साथ ही काशी के विद्वतजनों की मांग पर स्टेशन की नाम पट्टिका पर संस्कृत में भी (बनारस:) अंकित किया जा रहा है। बृहस्पतिवार से जारी होने वाले टिकटों पर बनारस नाम अंकित किया जाएगा। बीते साल 17 सितंबर 2020 को राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने पूर्वोत्तर रेलवे के मंडुवाडीह स्टेशन का नाम बदलकर बनारस किए जाने की अनुमति दी थी।
विज्ञापन


पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया रेलवे बोर्ड से स्वीकृति के बाद स्टेशन का नाम बदल दिया गया। स्टेशन के मुख्य द्वारा सहित परिसर व ऑनलॉइन भी इसे अपडेट कर दिया जाएगा। अब मुख्य द्वार पर बनारस स्टेशन के बोर्ड नजर आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

बीते साल अनुमति के ठीक एक दिन बाद रेल अधिकारियों ने बनारस लिखा हुआ बोर्ड लगवाया और शिवगंगा सहित अन्य ट्रेनों की पट्टी पर मंडुवाडीह हटाकर बनारस कर दिया था। इसके बाद मुख्यालय से आए दिशा निर्देशों के बाद आनन-फानन में वाराणसी मंडल के अधिकारियों ने बनारस लिखा हुआ बोर्ड और पट्टी हटवाकर मंडुवाडीह कर दिया। तब से अब जाकर स्टेशन का नाम बदलकर बनारस स्टेशन हुआ।

अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है स्टेशन

बनारस स्टेशन पर यात्रियों के लिए अनुकूल सुविधाएं मौजूद हैं। स्टेशन परिसर में विशाल प्रतीक्षालय क्षेत्र, विभिन्न श्रेणियों के प्रतीक्षालय, उच्च श्रेणी यात्री विश्रामालय, एस्केलेटर, लिफ्ट, फूड प्लाजा, कैफेटेरिया, वीआईपी लाउंज, पार्किंग, सेल्फी प्वाइंट, राष्ट्रीय ध्वज, धरोहर के रूप में छोटी लाइन का इंजन, आधुनिक बुकिंग व आरक्षण कार्यालय, सभी सुविधाओं से परिपूर्ण वेटिंग रूम है।

स्टेशन में एसी लाउंज, गैर-एसी रिटायरिंग रूम और डॉर्मिटरी भी हैं। स्टेशन परिसर की वास्तुकला काशी की आस्था को दर्शाती है। स्टेशन के परिवेश में फव्वारे और बैठने की जगह शामिल है। इस स्टेशन को उन्नत यात्री सुविधाओं के रख-रखाव के लिए आईएसओ सर्टिफिकेशन, साफ-सफाई व कुशल प्रबंधन के लिए पांच एस सर्टिफिकेशन भी प्राप्त है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed