{"_id":"66586fb86dbb7352dc0405c9","slug":"lok-sabha-elections-voting-will-be-held-on-june-1-in-varanasi-amid-heat-2024-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाय रे गर्मी: एक जून को लू के थपेड़ों के बीच होगा मतदान, 40 डिग्री सेल्सियस रहेगा पारा, चलेंगी गर्म हवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाय रे गर्मी: एक जून को लू के थपेड़ों के बीच होगा मतदान, 40 डिग्री सेल्सियस रहेगा पारा, चलेंगी गर्म हवाएं
Thu, 30 May 2024 05:53 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Thu, 30 May 2024 05:53 PM IST
सार
वाराणसी समेत पूर्वांचल की आठ सीटों पर एक जून को मतदान होना है। इधर, गर्मी का सितम बढ़ता जा रहा है। वहीं मौसम विभाग ने अगले तीन चार दिनों तक गर्मी से राहत न मिलने की संभावना जताई है। ऐसे में लू और गर्मी के बीच मतदान होगा।
विज्ञापन
Varanasi Weather News
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
काशी में चुनावी सरगर्मी के साथ ही मौसम भी अपने चरम पर है। मतदान के दिन भी तापमान अपने रिकॉर्ड तोड़ेगा। इस दिन लू के थपेड़ों के साथ 40 डिग्री सेल्सियस तापमान का फोरकास्ट है। जबकि साल 2014 के लोकसभा चुनाव में मतदान के लिए 39 डिग्री सेल्सियस तापमान था। वहीं, 2019 में तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था।
विज्ञापन
सूरज की तल्खी बढ़ने के साथ ही काशी में चुनावी प्रचार भी तेजी से बढ़ रहा है लेकिन इन सबके बीच मतदान के दिन इस बार गर्मी मतदाताओं की कड़ी परीक्षा लेने वाली है। मौसम विभाग ने अगले तीन चार दिनों तक गर्मी से राहत न मिलने की संभावना जताई है। इस दिन अधिकतम तापमान 40 और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
विज्ञापन
वाराणसी में 2014 में 12 मई को जब मतदान था तो उस दिन अधिकतम तापमान 39.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22.0 था। 2019 में 19 मई 2019 को मतदान कराया गया तो अधिकतम तापमान 39.6 और न्यूनतम तापमान 24.3 पहुंच गया था।
विज्ञापन