फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Lok Sabha Elections 2019 campaigning stopped varanasi airport empty by leaders

वाराणसी एयरपोर्ट से खूब उड़े विमान, आज से छाया सन्नाटा, जानिए क्या है वजह

Sat, 18 May 2019 12:35 PM IST
Sayali Maurya राहुल कुमार मिश्र ,अमर उजाला,वाराणसी
राहुल कुमार मिश्र ,अमर उजाला,वाराणसी Published by: Sayali Maurya Updated Sat, 18 May 2019 12:35 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019 campaigning stopped varanasi airport empty by leaders
वाराणसी एयरपोर्ट

वाराणसी का लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट वर्तमान समय में देश से विदेश को जोड़ने का एक प्रमुख जरिया बन गया है। वाराणसी एयरपोर्ट पर हमेशा विमानों की आवाजाही लगी रहती है, लेकिन आज से बनारस हवाई अड्डे पर सन्नाटा पसर गया है।

विज्ञापन


लोकसभा चुनाव के लिए 19 मई को मतदान होना है। 17 मई को शाम पांच बजे चुनाव प्रचार थमते ही लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर वीवीआईपी मूवमेंट खत्म होने और विमानों की आवाजाही में कमी से सन्नाटा पसर गया।
विज्ञापन


पूर्वांचल के ज्यादातर क्षेत्रों, बिहार और मध्यप्रदेश में छठे और सातवें चरण में मतदान होना था। इस दौरान चुनाव प्रचार के लिए बड़े-बड़े नेताओं को लाने और ले जाने वाले दर्जनों हेलीकॉप्टरों व चार्टर्ड विमानों ने वाराणसी के एयरपोर्ट पर लैंडिंग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव के दौरान रात को भी वीवीआईपी का आवागमन हो रहा था। इस दौरान एयरपोर्ट पर नियमित उड़ानों को मिलाकर 64 विमानों का आवागमन हो रहा था। वीवीआईपी की सुरक्षा के लिए सीआईएसएफ के अलावा खुफिया एजेंसियां हाई अलर्ट पर थी ।

एयरपोर्ट पर साल की शुरूआत से ही विमानों का आवागमन बढ़ गया था। जनवरी में प्रवासी भारतीय सम्मेलन और बाद में लोकसभा चुनाव की गहमागहमी के कारण एयरपोर्ट पर ज्यादा चहल-पहल रही। पिछले साल लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट देश के व्यस्ततम एयरपोर्ट में 27वें स्थान पर था, जबकि इस साल 23वें स्थान पर आ गया।

इस दौरान यहां आने-जाने वाले विमानों की संख्या पिछले साल की तुलना में 39 फीसदी बढ़ी है। एयरपोर्ट पर एक से 17 मई तक 185 चार्टर्ड विमानों की आवाजाही हुई। सर्वाधिक 18 विमान 13 मई को आए। एयरपोर्ट पर शुक्रवार देर शाम तक केवल एक चार्टर्ड प्लेन और तीन हेलीकॉप्टर मौजूद थे।

सीआईएसएफ के कमांडेंट सुब्रत झा ने बताया कि वीवीआईपी आवागमन के दौरान एयरपोर्ट अथॉरिटी के कर्मचारियों और सुरक्षा एजेंसियों के सहयोग से सभी कुछ सकुशल संपन्न हो गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed