फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   lok sabha chunav 2019 akhilesh yadav nomination file update

आजमगढ़ में अखिलेश यादव ने किया नामांकन, बोले- अगर वो चाय वाले तो हम भी हैं दूधवाले

Thu, 18 Apr 2019 05:38 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 18 Apr 2019 05:38 PM IST
विज्ञापन
lok sabha chunav 2019 akhilesh yadav nomination file update
नामांकन पत्र जमा करते अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सदर लोकसभा सीट से गठबंधन के प्रत्याशी अखिलेश यादव गुरुवार को 11.35 बजे वाराणसी एयरपोर्ट पर पहुंचे। इसके बाद हेलीकॉप्टर से अखिलेश यादव आजमगढ़ की पुलिस लाइन 12.08 बजे पहुंचे।

विज्ञापन


जनसभा को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि नेता जी हमेशा कहते है कि अगर इटावा मेरा घर है तो आजमगढ़ दूसरा घर है। भाजपा पर निशाना साधते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि सपा बसपा और रालोद का गठबंधन महा मिलावट नहीं, बल्कि महापरिवर्तन का गठबंधन है। हमारे गठबंधन में तो बस तीन दल शामिल हैं।
विज्ञापन


लेकिन भाजपा जवाब दें कि 38 दलों के साथ गठबंधन को क्या कहेगी भाजपा? भाजपा का गठबंधन महामिलावट है। भाजपा ने रोजगार में चोरी की है। देश की जनता को बहकाया है। अखिलेश यादव ने कहा कि  यूरिया कि हर बोरी से 5 किलो खाद की चोरी हुई है। नोटबंदी करने से भ्रष्टाचार भी नहीं खत्म हुआ। अखिलेश ने कहा कि 36 हजार से ज्यादा उद्योगपति देश की जनता के पैसे लेकर विदेश भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम के चाय पर चर्चा का जिक्र करते हुए कहा कि अगर वो चाय वाले तो हम भी दूधवाले हैं। चायवाले की चाय खराब निकल गई। जब हमारा दूध ही अच्छा नहीं होगा तो उनकी चाय कैसे अच्छी बनेगी। लगता है वह दूध नहीं बल्कि काली चाय बनाते हैं। इसलिए उनका सारा कारनामा ही काला है।

अखिलेश यादव ने कहा कि यह चुनाव आम चुनाव नहीं है। यह चुनाव देश का भविष्य बदलने का चुनाव है। उत्तर प्रदेश में हमारे मुख्यमंत्री ठोकीदार भी है। जो हमेशा सबको ठोकते रहते हैं। सीएम के तर्ज पर ही भाजपा के सांसद ने विधायक को 12 जूतों की सलामी भी दी। जनता 'चौकीदार' और ठोकीदार की चौकी जरूर छीनेगी।

'देश के सबसे बड़े लड़ाकू विमान सपा द्वारा बनवाई सड़क पर उतरे'

lok sabha chunav 2019 akhilesh yadav nomination file update
अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

अखिलेश यादव ने कहा कि दुनिया के बड़े लड़ाकू विमान सपा सरकार द्वारा बनाई गई सड़क पर उतरे हैं। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का काम रोकने के पीछे प्रदेश सरकार का हाथ है। अखिलेश ने भरोसा दिलाया कि सपा सरकार अगर सत्ता में आती है तो पूर्वांचल एक्सप्रेस वे को बनवाने का काम पूरा करेगी। 

अखिलेश यादव बोले कि कांग्रेस और भाजपा सरकार में कोई अंतर नहीं है। मंच से सीएम योगी पर आरोप लगाते हुए कहा कि अधिकारियों को मुख्यमंत्री आवास पर तड़के सुबह भेज कर बंगले की टोटी चेक करा रहे थे। लखनऊ से जब भी ठोकीदार सरकार जाएगी तो मैं अधिकारियों से चीलम ढूंढ कर लाने को कहूंगा। 

अखिलेश यादव ने कहा कि नेताजी और मायावती का आशीर्वाद लेकर मैं नामांकन पत्र भरने आया। शिक्षामित्रों, आंगनबाड़ियों और आशा बहनों को भाजपा ने धोखा दिया है। पूर्वांचल की जनता तानाशाह सरकार को हटाने का काम करेगी। इसके साथ ही गठबंधन में सभी बसपा प्रत्याशियों के पक्ष में वोट करने की अपील की। 

'भाजपा को पांच सालों का नहीं बल्कि सात सालों का हिसाब देना होगा'

lok sabha chunav 2019 akhilesh yadav nomination file update
akhilesh yadav - फोटो : अमर उजाला

अखिलेश यादव कलेक्ट्रेट स्थित डीएम कोर्ट पहुंच कर नामांकन किए। उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल और महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष अबू आसिम आजमी भी मौजूद है। नामांकन करने जाने से पहले अखिलेश यादव पत्रकारों से मुखातिब होते हुए बोले कि जनता जागरूक हो गई है। इसलिए पहले और दूसरे चरण के चुनाव में वोटों की बारिश हो रही है।

इसी तरह से वोटों की बारिश आगे भी होगी। यह बारिश समाजवादी धरती आजमगढ़ पर भी होगी। अखिलेश यादव ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि आजमगढ़ में सपा-बसपा द्वारा किए गए कामों के आधार पर गठबंधन जीतेगा। भाजपा को बताना पड़ेगा कि उन्होंने देश और प्रदेश में क्या काम कराया है? भाजपा को पांच सालों का नहीं बल्कि सात सालों का हिसाब देना होगा। 

नामांकन करने के बाद अखिलेश यादव बजे बैठौली में जनसभा को संबोधित करने के लिए रवाना हो गए है। 3 बजे वे वहीं से हेलीकॉप्टर से वाराणसी के बाबतपुर के लिए रवाना हो जाएंगे जहां से 3.45 बजे लखनऊ चले जाएंगे। नामांकन के दौरान बसपा महासचिव सतीश चंद्र मिश्र भी मौजूद रहे। बता दें कि 8 मई को अखिलेश और मायावती सामूहिक जनसभा करने के लिए आजमगढ़ आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed