फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Lok sabha election result PM Modi and three candidates scored hat trick in Purvanchal

LS Poll: पूर्वांचल में PM मोदी सहित 3 प्रत्याशियों की हैट्रिक, 2 चौथी बार सांसद बने; 4 तीसरी बार जीतने से चुके

Wed, 05 Jun 2024 10:17 PM IST
प्रगति चंद संतोष सिंह, वाराणसी।
संतोष सिंह, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 05 Jun 2024 10:17 PM IST
सार

वाराणसी, मिर्जापुर, आजमगढ़, गोरखपुर, बस्ती, प्रयागराज और अयोध्या मंडल के 21 जिलों की 26 सीटों में सपा-कांग्रेस को 17 और भाजपा-अपना दल एस को नौ सीटें मिलीं। इनमें पीएम मोदी सहित तीन प्रत्याशियों की हैट्रिक लगी तो दो चौथी बार सांसद बने। 

विज्ञापन
Lok sabha election result PM Modi and three candidates scored hat trick in Purvanchal
पीएम मोदी, अनुप्रिया पटेल, कमलेश पासवान, पंकज चौधरी, जगदंबिका पाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छह मंडल के 21 जिलों की 26 लोकसभा सीटों के नतीजे घोषित हो गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित तीन प्रत्याशियों ने जीत की हैट्रिक लगाई है। इसमें केंद्रीय मंत्री और मिर्जापुर से अपना दल एस की प्रत्याशी अनुप्रिया पटेल का नाम भी शामिल है। महराजगंज से भाजपा के टिकट पर पंकज चौधरी भी तीसरी बार सांसद बने हैं। दूसरी तरफ चार प्रत्याशी ऐसे रहे, जो जीत का हैट्रिक लगाने से चूक गए। इसमें केंद्रीय मंत्री और चंदौली से भाजपा प्रत्याशी डॉ महेंद्र नाथ पांडेय का नाम शामिल है।

विज्ञापन


वाराणसी, मिर्जापुर और आजमगढ़ मंडल में लोकसभा की 12 सीटें हैं। इनमें से वाराणसी और भदोही में भाजपा को जीत मिली है। मिर्जापुर से अपना दल को जीत मिल सकी। आठ सीटें सपा के खाते में गई हैं। सपा के सभी प्रत्याशी पहली बार चुनाव मैदान में उतरे और जीत दर्ज करने में कामयाब रहे। मछलीशहर से सपा सांसद बनीं प्रिया सरोज की उम्र सबसे कम है। 

विज्ञापन
Trending Videos

आजमगढ़ से धर्मेंद्र यादव चुनाव जीत गए हैं। इससे पहले उपचुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। इसी तरह गोरखपुर और बस्ती मंडल में लोकसभा नौ सीटें हैं। गोरखपुर की बांसगांव सीट से कमलेश पासवान और सिद्धार्थनगर की डुमरियागंज सीट से जगदंबिका पाल ने चौथी बार चुनाव जीता है। 2019 के चुनाव में इन दोनों ने जीत की हैट्रिक लगाई थी। 

बस्ती से भाजपा सांसद रहे हरीश द्विवेदी भी तीसरी बार चुनाव मैदान में उतरे थे, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इसी तरह सलेमपुर से तीसरी बार मैदान में उतरे रविंद्र कुशवाहा भी चुनाव हार गए हैं। दूसरी बार संतकबीरनगर से चुनाव लड़ने वाले भाजपा सांसद प्रवीण निषाद चुनाव हार गए हैं। कुशीनगर से विजय दुबे ने दूसरी बार चुनाव जीता है। प्रयागराज, कौशांबी, प्रतापगढ़ और फूलपुर में भी भाजपा प्रत्याशियों को करारी शिकस्त मिली है। अयोध्या मंडल के सुल्तानपुर से मेनका गांधी भी चुनाव हार गई हैं।

विज्ञापन

वाराणसी
नरेंद्र मोदी, भाजपा
  • 2024- 612970, जीत का अंतर-152513
  • 2019- 674664, 63.6%
  • 2014- 581022, 32.89%

मिर्जापुर
अनुप्रिया पटेल, अपना दल एस
  • 2024-470050, जीत का अंतर-37575
  • 2019-  591564, 53.34%
  • 2014- 436536, 25.37%

महराजगंज
पंकज चौधरी, भाजपा
  • 2024- 591310 जीत का अंतर- 35451
  • 2019-726349,59.19%
  • 2014-471542, 27.05%
विज्ञापन

बांसगांव, गोरखपुर (सुरक्षित)
कमलेश पासवान, भाजपा
चौथी बार बने सांसद
  • 2024-428693
  • 2019-546673, 56.37%
  • 2014-417959, 23.75%
  • 2009-223011, 13.40%
डुमरियागंज (सिद्धार्थनगर)
जगदंबिका पाल, भाजपा
  • 2024-463303, जीत का अंतर 42728
  • 2019-492253, 49.96%
  • 2014-298845, 16.97%
  • 2009-229872, 15.33%

ये प्रत्याशी हार गए और हैट्रिक से चूके

  • चंदौली से केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता डॉ महेंद्रनाथ पांडेय
  • बस्ती से भाजपा के हरीश द्विवेदी
  • कौशांबी से भाजपा प्रत्याशी विनोद सोनकर, भाजपा
  • सलेमपुर से भाजपा प्रत्याशी कुशवाहा

ये लगातार दो बार सांसद चुने गए
  • गाजीपुर से सपा के अफजाल अंसारी
  • गोरखपुर से भाजपा के रवि किशन
  • कुशीनगर से भाजपा के विजय दुबे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed