फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Lok Sabha Election Priyanka Gandhi Dimple Yadav roadshow will attract two lakhs voters in Kashi

Lok Sabha Election: काशी में दो विस क्षेत्रों से गुजरेगा प्रियंका- डिंपल का रोड शो, दो लाख लोगों को साधेंगी

Sat, 25 May 2024 12:31 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 25 May 2024 12:31 PM IST
सार

Lok Sabha Election 2024: प्रियंका गांधी और डिंपल काशी में रोड शो के जरिये दो विधानसभा क्षेत्रों का गणित साधेंगी। रोड शो के रास्ते में दो विधानसभा क्षेत्रो में 21 छोटे- बड़े मंदिर पड़ेंगे। इस दौरान प्रियंका और डिंपल दो लाख मतदाताओं को साधेंगी। 

विज्ञापन
Lok Sabha Election Priyanka Gandhi Dimple Yadav roadshow will attract two lakhs voters in Kashi
डिंपल यादव और प्रियंका गांधी - फोटो : instagram/X@priyankagandhi

विस्तार

आदि विश्वेश्वर को नमन और आदिशक्ति का मातृवंदन करने के साथ ही प्रियंका गांधी और डिंपल यादव शनिवार को बनारस में रोड शो की शुरूआत करेंगी। यह पहला मौका होगा, जब कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी और सपा सांसद डिंपल यादव एक साथ रोड शो में शामिल होंगी। चार किलोमीटर लंबे रोड शो के जरिये दो विधानसभा क्षेत्रों (कैंट और रोहनिया) सामाजिक और जातीय समीकरण साधेंगी। रोहनिया विधानसभा क्षेत्र ओबीसी बहुल है।

विज्ञापन


कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी और सपा सांसद डिंपल यादव के रोड शो की शुरूआत शाम को पांच बजे होगी। दोनों नेता पहले दुर्गाकुंड स्थित मां दुर्गा के चौथे स्वरूप माता कूष्मांडा का आशीर्वाद लेंगी, फिर रोड शो की शुरूआत होगी। इस रूट पर मानस मंदिर, त्रिदेव मंदिर और संकटमोचन मंदिर समेत 21 से अधिक छोटे बड़े मंंदिर रोड पड़ेंगे। धर्मसम्राट स्वामी करपात्री जी महाराज की कर्मस्थली सहित 10 से अधिक मठ, दुर्गाकुंड से लेकर सीरगोवर्धन तक 14 हजार से अधिक व्यापारी, 40 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं और डेढ़ लाख से अधिक मतदाता रोड शो से रूबरू होंगे।

विज्ञापन

बाबतपुर एयरपोर्ट से बाबा विश्वनाथ का दर्शन करने जाएंगी दोनों नेता

पार्टी नेताओं के अनुसार शाम चार बजे बाबतपुर एयरपोर्ट उतरने के बाद दोनों नेता बाबा विश्वनाथ का दर्शन पूजन करने जाएंगी। वहां से आशीर्वाद लेने के बाद दुर्गा मंदिर पहुंचेंगी। दुर्गा मंदिर से रोड शो की शुरूआत होगी जो मानस मंदिर, त्रिदेव मंदिर, संकटमोचन मंदिर, रविदास गेट, लंका महामना प्रतिमा, ट्रामा सेंटर, भगवानपुर, छित्तूपुर, सीर गोवर्धन स्थित संत रविदास मंदिर तक जाएगा। संत रविदास की चौखट पर मत्था टेककर दोनों एयरपोर्ट के लिए रवाना हो जाएंगी। चार किलोमीटर लंबे रोड शो में जगह-जगह पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से स्वागत किया जाएगा। कहीं पुष्पवर्षा होगी तो कहीं आरती उतारी जाएगी।

शक्ति के केंद्र से होगी रोड शो की शुरुआत
दुर्गाकुंड, मानस मंदिर, त्रिदेव मंदिर 25 हजार की आबादी वाला क्षेत्र है। यहां मिली जुली आबादी रहती है। इस क्षेत्र को शक्ति के केंद्र के रूप में जाना जाता है। धर्म क्षेत्र के अलावा युवाओं का बड़ा तबका यहां रहता है। दरअसल यहां कोचिंग संस्थान चलते हैं। जिनमें हजारों की संख्या में युवा तैयारी करते हैं।

तुलसीदास के प्रभाव वाले इलाके से गुजरेगा रोड शो

संकटमोचन मंदिर 20 हजार की मिश्रित आबादी का क्षेत्र है। यह क्षेत्र तुलसीदास के प्रभाव वाला इलाका है। यहीं पर उन्होंने संकटमोचन हनुमान की स्थापना की थी जहां आज संकटमोचन मंदिर है। रविदास गेट वाले क्षेत्र में एससी, एसटी और ओबीसी तबका रहता है। यह 20 हजार की आबादी वाला क्षेत्र है। यह इलाका श्रम साधकों का है।

सर्व विद्या की राजधानी के सामने से आगे बढ़ेगा रोड शो
सिंहद्वार पर महामना मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा पर दोनों नेता माल्यार्पण करेंगी। बीएचयू सर्व विद्या की राजधानी वाला इलाका है। यहां देश विदेश से छात्र-छात्राएं पढ़ने आते हैं। युवाओं के इस क्षेत्र की आबादी 40 हजार है। ट्रामा सेंटर का इलाका मिश्रित आबादी का है। यहां कारोबारी वर्ग 15 हजार है। इसके आगे भगवानपुर का इलाका 15 हजार की मिश्रित आबादी का है। यहां पर गंगा निर्मलीकरण के लिए पहला एसटीपी का निर्माण हुआ था।
विज्ञापन

यादव और एससी, एसटी बाहुल्य इलाके में पहुंचेगा रोड शो

छित्तूपुर का इलाका 25 हजार एससी, एसटी ओबीसी वर्ग का इलाका है। यहां पर बारहवीं तक के अच्छे स्कूल हैं। इसके बाद सीर गोवर्धन स्थित संत रविदास मंदिर का इलाका है। यह 40 हजार की आबादी वाला यादव, एससी और एसटी बाहुल्य है। यहां पर गुरू पूर्णिमा पर बहुत बड़ा मेला लगता है। जहां देश भर से लोग यहां आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed