{"_id":"66411712f8d56426060433e3","slug":"lok-sabha-election-pm-modi-road-show-in-varanasi-2024-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"PM Modi Road Show: पीएम के आगमन पर दुल्हन की तरह सजी काशी, हाई अलर्ट पर सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PM Modi Road Show: पीएम के आगमन पर दुल्हन की तरह सजी काशी, हाई अलर्ट पर सुरक्षा
Mon, 13 May 2024 12:53 AM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Mon, 13 May 2024 12:53 AM IST
सार
PM Modi Road Show: अस्सी घाट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गंगा पूजन करने जाएंगे। इसे देखते हुए नगर निगम और जलकल की पूरी टीम ने घाट को साफ कराया। इसके अलावा यहां अवैध दुकानों को हटवाया गया। घाट की सफाई के बाद भाजपा की ओर से मंच और गेट बनवाया जा रहा है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री के आगमन को काशी तैयार।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पीएम आगमन के पूर्व काशी दुल्हन की तरह सज गई है। कहीं गुब्बारे तो कहीं रंग बिरंगे झंडे-झंडियों से तो कहीं झालरों से रोड शो मार्ग को सजाया जा रहा है। सड़क से लेकर गलियां तक चमक रहीं हैं। लंका से लेकर काशी विश्वनाथ धाम तक रोड शो के रूट की भव्यता देखते ही बन रही है।
विज्ञापन
17 किमी की सड़क पर बैरिकेडिंग कराई गई है। जगह-जगह खराब सड़कों को दुरुस्त किया गया है। कई जगहों पर साफ-सफाई कराई गई। बिजली के तारों को दुरुस्त कराया गया। कई जगहों पर देर रात में फूल पत्तियां लगाई गई। कई जगहों पर स्वागत द्वार बनवाए गए हैं। जहां पर स्वागत के लिए लोगों को जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
रोड-शो के दौरान प्रधानमंत्री के समानांतर नहीं चलेगा कोई भी व्यक्ति
एडीजी सुरक्षा रघुवीर लाल और पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे के मद्देनजर रविवार को पुलिस लाइन सभागार में अफसरों और कर्मियों की ब्रीफिंग की। कहा कि प्रधानमंत्री के रोड शो के दौरान उनके समानांतर किसी भी व्यक्ति को चलने की अनुमति नहीं होगी।
त्रिनेत्र से चप्पे-चप्पे पर नजर रहेगी। ड्रोन सहित उड़ने वाली अन्य सामग्रियों पर पाबंदी रहेगी। पुलिसकर्मी अच्छे टर्न आउट में सतर्कता पूर्वक ड्यूटी करेंगे। इसके साथ ही आमजन के साथ विनम्र और सहयोगात्मक व्यवहार रखेंगे।