फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Lok Sabha Election Ghazipur largest and Robertsganj smallest grading seats

Lok Sabha Election: गाजीपुर सबसे बड़ी और रॉबर्ट्सगंज सबसे छोटी, यहां पढ़ें लोकसभा के इन सीटों की ग्रेडिंग

Thu, 23 May 2024 04:16 PM IST
अमन विश्वकर्मा राहुल दुबे, अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
राहुल दुबे, अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 23 May 2024 04:16 PM IST
सार

Lok Sabha Election: पूर्वांचल के इन जिलों में लोकसभा चुनाव की तैयारियां तेजी पर हैं। शासन-प्रशासन की ओर से मतदाताओं से वोटिंग की अपील की जा रही है। पिछले चुनाव की तुलना में इस बार वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने की हर तरह की कवायद चल रही है। जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Lok Sabha Election Ghazipur largest and Robertsganj smallest grading seats
लोकसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मतदाताओं की संख्या के लिहाज से हर चुनाव में लोकसभा क्षेत्रों की ग्रेडिंग तय होती है। हर बार आंकड़े बदल जाते हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में घोसी लोकसभा में सबसे अधिक मतदाता थे तो पूर्वांचल की सबसे बड़ी सीट घोसी थी। इस बार गाजीपुर सबसे बड़ी लोकसभा सीट है और इस पैमाने पर रॉबर्ट्सगंज सीट सबसे छोटी।

विज्ञापन


घोसी इस बार दूसरे नंबर पर है और भदोही तीसरे नंबर पर। वहीं वाराणसी इस मामले में चौथे नंबर पर है। यहां 19 लाख 62 हजार मतदाता हैं। पिछले चुनाव में चंदौली में सबसे अधिक मतदान हुआ था। चंदौली के अलावा पूर्वांचल की किसी भी सीट पर 60 फीसदी मतदान नहीं हुआ था।
विज्ञापन


चंदौली में सर्वाधिक 60.22, बलिया में सबसे कम 54.21 फीसदी वोट पड़े थे। 2019 लोकसभा में चंदौली में सबसे अधिक 60.22 फीसदी मतदान हुआ था जबकि बलिया में सबसे कम 54.21 फीसदी वोट पड़े थे। इसी तरह घोसी में 57.28 फीसदी और गाजीपुर में 58.07 फीसदी मतदान हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


भदोही लोकसभा सीट पर 54.46 फीसदी और वाराणसी संसदीय सीट पर 57.11 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकारका प्रयोग किया था। इसी क्रम में जौनपुर में 55.71 फीसदी, मछलीशहर में 55.99 फीसदी, आजमगढ़ में 57.56 व लालगंज में 54.86 फीसदी मतदाताओं ने वोट किया था। वहीं रॉबर्ट्सगंज में 56.11 मतदाताओं ने मत का प्रयोग किया था।

किस सीट पर कितने मतदाता
लोकसभा मतदाता 2024 मतदाता 2019
गाजीपुर 20,74,883 18,67,712
घोसी 20,66,457 20,55,816
भदोही 20,18,135 19,13,568
वाराणसी 19,62,699 17,96,930
जौनपुर 19,58,554 18,67,971
मछलीशहर 19,23,872 18,46,306
बलिया 19,12,864 18,09732
मिर्जापुर 18,97,805 18,42,402
आजमगढ़ 18,60,786 17,85,614
लालगंज 18,32,489 17,49,892
चंदौली 18,16,981 17,56,837
राॅबर्ट्सगंज 17,54,175 17,22,163

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed