फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Lok Sabha Election CM Yogi in Kashi said Modi guarantee development of the country

CM Yogi in Kashi: 'समस्याओं को और बढ़ाएगा ठगबंधन', काशी में बोले योगी- मोदी की गारंटी है देश का विकास

Sun, 26 May 2024 06:15 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 26 May 2024 06:15 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास कार्यों को गतिमान रखने के लिए तीसरी बार देश मे मोदी जी के नेतृत्व की सरकार बनने जा रही है। मुख्यमंत्री कार्यक्रम स्थल पर आने के उपरांत सबसे पहले श्री कच्चा बाबा धाम जाकर दर्शन पूजन किया। तत्पश्चात सभा स्थल पर पहुंचे।

विज्ञापन
Lok Sabha Election CM Yogi in Kashi said Modi guarantee development of the country
चिरईगांव में जनसभा के दौरान मंच पर सीएम योगी के साथ भाजपाजन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा 2024 के आम चुनाव के सातवें व अंतिम चरण के चुनाव में भी भाजपा अपने चार सौ पार के नारे को मूर्त रूप देने जा रही है। सपा-कांग्रेस का ठगबंधन समस्या व अनर्थ का है। ये लोग देश की समस्याओं को दूर नहीं करने वाले हैं। 

विज्ञापन


आप सभी लोग चंदौली लोकसभा के लोकप्रिय प्रत्याशी डॉ. महेंद्र नाथ पाण्डेय को पुनः तीसरी बार सांसद बनाए। क्षेत्र के विकास की गति को बरकरार रखने एवं आदर्श लोकसभा बनाने के उद्देश्य को मूर्त रूप देने हेतु एक जून को बूथ पर मतदान कर भाजपा को जिताए।
विज्ञापन


उक्त बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को जाल्हूपुर स्थित श्री कच्चा बाबा इंटर कॉलेज मैदान में भाजपा प्रत्याशी डॉ. महेंद्र नाथ पाण्डेय के जनसमर्थन जनसभा में कही। कहा कि देश में चुनाव दो विचार धाराओं के बीच है। भाजपा देश के विकास, विरासत वैश्विक स्तर सम्मान दिलाने की सोच से कार्य करती है। तो वहीं इंडी गठबंधन देश में तुष्टिकरण की नीति के माध्यम से देश विखंडित करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन




कहा कि भाजपा इस कुचक्र को ध्वस्त कर देगी। इसके लिए आप सभी मतदाताओं का सहयोग और समर्पण पुनः तीसरी बार देश में मोदी जी की सरकार बनने जा रही है। हमारी सरकार देश धामों का संरक्षण हो विकास के नए आयाम गढ़ने गरीब जनता की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ  दिलाना हो युवाओं, किसानों, को आगे बढ़ाना हो सभी क्षेत्रों में कार्य किया है।

वहीं चंदौली लोकसभा प्रत्याशी डॉ. महेंद्रनाथ पाण्डेय ने कहा कि चंदौली को पांच विकसित लोकसभा क्षेत्र में शामिल करना हमारा प्रमुख लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि चंदौली संसदीय क्षेत्र के विकास के लिए 36 नए संकल्पों को साथ लेकर मैं आगे बढ़ रहा हूं। उन्होंने ढाब क्षेत्र के विकास के लिए मुख्यमंत्री का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा कि ढाब क्षेत्र के गांव बनारस के अंडमान निकोबार की तर्ज पर विकसित किये जाने की आवश्यकता है।


कार्यक्रम में मुख्य रूप से राज्यसभा सांसद साधना व दर्शना सिंह, कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, पूर्व मंत्री एमएलसी डॉ महेंद्र सिंह,विधायक त्रिभुवन राम, सुशील सिंह, रमेश जायसवाल, एमएलसी हंस राज विश्वकर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य, अपराजिता सोनकर, नागेंद्र सिंह रघुवंशी, सर्वेश कुशवाहा, रामरती विन्द, राकेश सिंह अलगू ओमकार केशरी सहित बड़ी संख्या में नेता कार्यकर्ता मौजूद रहे।कार्यक्रम का संचालन भाजपा नेता अनिल सिंह ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed