फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Lok sabha election : Akhilesh yadav and mayawati jaunpur bhadohi rally know all update

यूपीः सपा-बसपा की चुनावी जनसभा, मायावती बोलीं- जनता नमो-नमो करने वाले की छुट्टी करने वाली है

Tue, 07 May 2019 05:09 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर/भदोही
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर/भदोही Published by: Sayali Maurya Updated Tue, 07 May 2019 05:09 PM IST
विज्ञापन
Lok sabha election : Akhilesh yadav and mayawati jaunpur bhadohi rally know all update
जौनपुर में अखिलेश संग मायावती - फोटो : अमर उजाला

पांचवे चरण का चुनाव खत्म होते ही चुनावी महासमर का पारा पूर्वांचल की तरफ चढ़ रहा है। रोड शो और जनसभाओं का दौर शुरू हो गया है। इसी क्रम में आज जौनपुर और भदोही में सपा-बसपा-रालोद गठबंधन की रैली को बसपा मुखिया मायावती और सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव संबोधित करने पहूंचे। 

विज्ञापन


बसपा-सपा की संयुक्त रैली को संबोधित करते हुए बसपा सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि मोदी सरकार में पांच वर्ष से भ्रष्टाचार चरम पर है। इसमें रक्षा सौदे भी अछूते नहीं रहे। देश की सीमाएं भी सुरक्षित नहीं हैं। भाजपा के लोग तो अब शहीदों की शहादत को भुनाने में लगे हैं। 
विज्ञापन


पूर्वांचल विश्वविद्यालय में रैली को संबोधित करते हुए मायावती ने कहा कि सबका साथ सबका विकास सिर्फ जुमलेबाजी तक सिमट कर रह गया है। प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए योगी आदित्यनाथ सरकार के आवारा जानवरों ने किसानों को बर्बाद कर दिया है। मुस्लिम समाज का उत्पीड़न बंद नहीं हुआ है। जिसका खुलासा सच्चर कमेटी में हो चुका है। मायावती ने कहा कि इन्हें सत्ता में आने नहीं देना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा 36 दलों की मिलावट पर खड़ी है

सपा मुखिया अखिलेश सिंह यादव ने कहा कि भाजपा के झूठ की जड़ों को हिलाने का काम महागठबंधन करेगा। मोदी और योगी पर हमला करते हुए अखिलेश ने चौकीदार के साथ कीदार को हटाने की जनता से अपील की। उन्होंने कहा कि भाजपा 36 दलों से ज्यादा दलों की मिलावट पर खड़ी है। लेकिन इस बार परिवर्तन की हवा चल रही।

पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि जो वाराणसी में एक फौजी से डर गए वो आतंकवाद और नक्सलवाद से क्या लड़ेंगे। इस दौरान चौधरी अजित सिंह के बारे में अखिलेश यादव ने बताया कि हम तीनों पार्टियां मिल के देश में महा परिवर्तन लाएंगी। जौनपुर की जनसभा को समाप्त करते हुए अखिलेश यादव, मायावती और अजित सिंह भदोही के लिए रवाना हो गए। 

भाजपा कांग्रेस के साथ मिल कर गठबंधन के खिलाफ कर रही साजिश

इसके बाद 4.04 बजे मायावती और अखिलेश भदोही पहुंचे। मायावती ने संबोधित करते हुए कहा कि जनता इस बार नमो-नमो करने वालों की छुट्टी करने वाली है। पीएम मोदी के बयान पर मायावती ने भदोही में कहा कि आज भाजपा की सरकार प्रदेश में है तो सरकार भदोही का नाम बदल कर संतकबीर नगर क्यों नहीं रख देती।

माया ने कहा कि जो बाबा योगी आज आप लोगों के बीच आकर वोट मांग रहे हैं, वो चुनाव जीतने के बाद अपने मठ में वापस चले जाएंगे। भाजपा एंड कंपनी के लोग गठबंधन से बौखलाए हुए है।

नाम लिए बिना कहा कि आजमगढ़ के कांग्रेस का एक प्रत्याशी भदोही में आ कर अखिलेश को समर्थन करने की बात कह रहा है। मुझे लगता है कि दाल में जरूर कुछ काला है। भाजपा ने अपने किसी कार्यकर्ता को कांग्रेस से चुनाव लड़ा कर गठबंधन के खिलाफ साजिश रची है। 

अखिलेश यादव ने भाजपा पर तंज करते हुए कहा कि इनके भाषण शौचालय से शुरू हो कर शौचालय पर ही खत्म होते है। 2014 में किए गए सभी वादे भूल गई सत्ताधारी सरकार। भाजपा और कांग्रेस दोनों एक ही जैसे है। भाजपा के देश में शासन के लिए कांग्रेस जिम्मेदार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed