फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Lok Sabha Election 2024 PM Narendra Modi Nomination including 27 candidate from varanasi

Lok Sabha Election: काशी से पीएम समेत 27 प्रत्याशियों ने अंतिम दिन किया नामांकन, अब तक 41 प्रत्याशी मैदान में

Wed, 15 May 2024 02:27 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 15 May 2024 02:27 PM IST
सार

Lok Sabha Election Nomination In Varanasi : वाराणसी लोकसभा सीट से अंतिम दिन 14 मई को पीएम मोदी समेत कुल 27 प्रत्याशियों ने नामांकन कराया। वाराणसी संसदीय सीट से अब तक 41 प्रत्याशी मैदान में हैं। 

विज्ञापन
Lok Sabha Election 2024 PM Narendra Modi Nomination including 27 candidate from varanasi
PM Modi In Varanasi - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी शहर संसदीय सीट से 41 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। अंतिम दिन ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित 27 प्रत्याशियों ने नामांकन कराए हैं। नामांकन पत्रों की जांच बुधवार को होगी। फिर नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। 17 को नाम वापस लिए जाएंगे। इसके बाद ही प्रत्याशियों की वास्तविक तस्वीर सामने आ सकेगी।

विज्ञापन


कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार की सुबह 11 बजे से नामांकन शुरू हुआ, जो देर रात तक चलता रहा। रात नौ बजे तक लाइन में लगे प्रत्याशियों के नामांकन की प्रक्रिया पूरी कराई गई। कलेक्ट्रेट सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी जिलाधिकारी एस राजलिंगम की देखरेख में 27 लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। इससे पहले सोमवार तक 14 लोगों ने नामांकन कराया था।

विज्ञापन

पिछले चुनाव में थे 26 प्रत्याशी

2019 के लोकसभा चुनाव में 101 प्रत्याशियों ने पर्चा भरा था। नामांकन पत्रों की जांच में 31 प्रत्याशी वैध पाए गए थे। नाम वापसी के बाद मैदान में 26 प्रत्याशी बचे थे।

कॉमेडियन श्याम रंगीला ने भी कराया नामांकन
कॉमेडियन श्याम सुंदर रंगीला ने बतौर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में पर्चा दाखिल किया। नामांकन के बाद श्याम सुंदर रंगीला ने एक्स पर पोस्ट किया और लिखा कि आप सभी के प्यार और सहयोग से नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। देश के लोकतंत्र पर पूरा भरोसा है। अगले दो तीन दिन महत्वपूर्ण होंगे। सभी का धन्यवाद। हमारे लोकतंत्र के प्रहरी सभी चुनाव अधिकारियों के हाथ में मेरा चुनावी भविष्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed