{"_id":"665427ce43c514a05a03e93d","slug":"lok-sabha-election-2024-mp-cm-mohan-yadav-rally-public-meeting-in-varanasi-2024-05-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव: काशी में कांग्रेस पर बरसे एमपी के CM मोहन यादव, बोले- राहुल गांधी अब मम्मी की सीट भी डुबा देंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनाव: काशी में कांग्रेस पर बरसे एमपी के CM मोहन यादव, बोले- राहुल गांधी अब मम्मी की सीट भी डुबा देंगे
Mon, 27 May 2024 11:57 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Mon, 27 May 2024 11:57 AM IST
सार
Lok Sabha Election 2024: मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव ने वाराणसी में कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि राहुल ने पहले पापा की सीट डुबाई, अब मम्मी की सीट भी डूबा देंगे।
विज्ञापन
एमपी के सीएम मोहन यादव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि 2014 के पहले घोटाले पर घोटाले थे। उत्तर प्रदेश के आशीर्वाद से कांग्रेस गायब हो गई। राहुल गांधी तो वायनाड चले गये। राहुल ने पहले पापा की सीट डुबाई अब मम्मी की सीट डूबा देंगे। अंग्रेज चले गए लेकिन भारत में कांग्रेस को छोड़ गए। अंग्रेजों के जाने के बाद कांग्रेस देश में सिर्फ वोट की राजनीति की, देश की संस्कृति और धर्म से खिलवाड़ किया।
वह रविवार की शाम को सीरगोवर्धनपुर में चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। सीएम मोहन यादव ने भाषण की शुरुआत करते हुए कहा कि बाबा विश्वनाथ की धरती मां गंगा का किनारा और दुनिया की प्राचीनतम नगरियों में से एक को कोई काशी बोलता है कोई वाराणसी बोलता है, लेकिन बोलते-बोलते मन में रस भर जाता है। ऐसी नगरी में आप को प्रणाम करता हूं।
उन्होंने कहा इस धरती पर बचाऊ लाल यादव ने बहुत बड़ा काम किया था। संत रविदास की तर्ज पर ही बचाऊ लाल यादव की भी मूर्ति यहां स्थापित की जाएगी। क्योंकि उन्होंने बीएचयू को बनाने के लिए भूमि दिलाने में महामना की काफी मदद की थी।

आएं उज्जैन हम सबका करेंगे स्वागत
सीएम ने कहा कि सावन के पहले दिन बाबा विश्वनाथ को जल चढ़ाने का पहला अधिकार यादव बंधुओं को है। नाटी इमली के भरत मिलाप में यादव बंधु ही भगवान की पालकी उठाते हैं। कहा कि नरेंद्र मोदी को आपने सांसद बनाया और वह पीएम बने। उन्होंने नई शिक्षा नीति में भगवान की कथा और सांस्कृतिक विरासत को जोड़ा। प्रधानमंत्री जब विदेश जाते हैं तो वहां के राष्ट्रपति को गीता भेंट करते हैं, यह हम सभी के लिए गौरव की बात है। मंच पर मंत्री गिरीश चंद्र यादव, आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु, सोनम किन्नर, पूनम मौर्या, मेयर अशोक तिवारी, डॉ. सुनील पटेल, जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा मौजूद रहे।
सीएम मोहन यादव ने कहा कि पीएम उज्जैन आए महाकाल के धाम को भव्य बनाया। आप सभी का स्वागत है उज्जैन में... हम सबका स्वागत करेंगे। कहा कि मेरी सरकार उज्जैन, चित्रकूट सहित जहां-जहां भगवान ने चरण रखा वहां तीर्थ क्षेत्र बनाने जा रही है। आप ने कभी सोचा है कि काशी के घाट मंदिर में विदेश के मंत्री प्रधानमंत्री आएंगे। आज पूरा देश काशी आना चाहता है।

गदा भेंट करके हुआ स्वागत
मंच पर पहुंचने पर सीर गोवर्धनपुर के पार्षद प्रतिनिधि राम सिंह यादव उर्फ कल्लू पहलवान ने भाजपा पदाधिकारी के साथ सीएम मोहन यादव को गदा भेंट कर और हार पहनाकर स्वागत किया। सभी ने हर-हर महादेव का उद्घोष कर जयघोष किया।
नहीं आयेगा यादव फैक्टर, विकास पर होगा मतदान
सीर गोवर्धनपुर के रहने वाली स्थानीय लोगों ने कहा कि हमने एमपी के सीएम को सुना है। इस बार हम सभी जाति को लेकर नहीं बल्कि विकास को ध्यान में रखकर मतदान करेंगे। हम सभी राम मंदिर का दर्शन करने गए थे। राम मंदिर भव्य बनकर तैयार हो गया है। सरकार सड़क, बिजली, सुरक्षा सहित अन्य मुद्दे पर बेहतर कार्य कर रही है। हमारे मंदिरों को संरक्षित किया जा रहा है और उसे भव्य रूप दिया जा रहा है। सीर के लोगों ने कहा 10 साल में यहां की सूरत बदल गई है।