Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Lok Sabha Election 2024 Modi Team 10 Vaishya Brahmin Bhumihar and OBC leaders in Kashi

LS Polls: काशी में टीम मोदी में वैश्य, ब्राह्मण- भूमिहार और ओबीसी के 10 नेता; इन नेताओं का अहम रोल

Tue, 28 May 2024 12:59 PM IST
प्रगति चंद संतोष सिंह, वाराणसी।
संतोष सिंह, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 28 May 2024 12:59 PM IST
सार

Lok Sabha Election 2024 : पीएम नरेंद्र मोदी को प्रचंड जीत दिलाने के लिए पश्चिमी यूपी से बुंदेलखंड और पूर्वांचल तक के नेता वोटरों को साधना की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। उत्तर प्रदेश, गुजरात और राजस्थान के 10 नेताओं का इसमें अहम रोल है। 

विज्ञापन
Lok Sabha Election 2024 Modi Team 10 Vaishya Brahmin Bhumihar and OBC leaders in Kashi
सुनील बंसल, रत्नाकर, जगदीश पटेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चुनाव की कमान 10 वैश्य, ब्राह्मण, भूमिहार और ओबीसी नेता संभाल रहे हैं। सब अलग-अलग क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। कोई पश्चिमी उप्र तो कोई पूर्वांचल और बुंदेलखंड से है। गुजरात और राजस्थान के नेता को अहम जिम्मेदारी मिली है। खास बात यह है कि भाजपा संगठन के लिहाज से महत्वपूर्ण काशी प्रांत, गोरखपुर प्रांत, कानपुर प्रांत, पश्चिमी यूपी और अवध प्रांत को प्रतिनिधित्व दिया गया है।

विज्ञापन


सुनील बंसल राष्ट्रीय महामंत्री हैं। यूपी में काम करने का लंबा अनुभव है। 2014 के लोकसभा, 2017 के विधानसभा, 2019 के लोकसभा और 2022 के विधानसभा चुनाव के दौरान प्रदेश महामंत्री संगठन का काम देख रहे थे। वह मोदी और शाह के बेहद करीबी माने जाते हैं। प्रधानमंत्री के चुनाव लड़ने के एलान के बाद बंसल करीब दस बार काशी आ चुके हैं। इन दिनों भी काशी में हैं। रोज दस से ज्यादा बैठकों में हिस्सा ले रहे हैं। चुनावी तैयारियों को अंतिम रूप दे रहे हैं। बंसल वैश्य समाज से आते हैं।
विज्ञापन


सतीश द्विवेदी यूपी के बेसिक शिक्षा मंत्री रह चुके हैं। सिद्धार्थनगर के रहने वाले हैं। 2017 के चुनाव में जीतकर विधायक, फिर मंत्री बने, लेकिन 2022 का चुनाव हार गए। अब संगठन में सक्रिय हैं। वाराणसी लोकसभा क्षेत्र के चुनाव प्रभारी हैं। मार्च 2024 से ही जिले में कैंप कर रहे हैं। बूथ प्रबंधन पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं। जनसभा, रोड शो और छोटी-छोटी बैठक भी करा रहे हैं। ब्राह्मण समाज से आते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

अरुण पाठक कानपुर से आए हैं। संघ का करीबी माना जाता है। तीसरी बार एमएलसी बने हैं। शिक्षक नेता हैं। वाराणसी क्षेत्र के शिक्षकों को साधने में लगे हैं। पन्ना प्रमुखों से समन्वय बनाकर मतदान फीसदी बढ़ाने में लगे हैं। ब्राह्मण हैं। बुंदेलखंड से आते हैं।

सुरेंद्र नारायण मोदी के चुनाव संयोजक हैं। भूमिहार समाज से आते हैं। वाराणसी के रोहनिया से विधायक रह चुके हैं। यह विधानसभा वाराणसी संसदीय सीट का हिस्सा है। भूमिहार और कुर्मी बहुल है।

जगदीश पटेल गुजरात में भाजपा विधायक हैं। छह महीने से वाराणसी में हैं। वह प्रधानमंत्री का चुनाव प्रबंधन देख रहे हैं। पटेल को अमित शाह का करीबी माना जाता है।

अश्वनी त्यागी वाराणसी लोकसभा क्षेत्र में कार्यक्रमों को सफल बनाने की जिम्मेदारी हैं। जो काम सुनील ओझा का था, वही अश्वनी देख रहे हैं। इनकी पश्चिमी यूपी में मजबूत पकड़ है। ब्राह्मण हैं।

हंसराज विश्वकर्मा भाजपा के जिलाध्यक्ष और एमएलसी हैं। पीएम के करीबी माने जाते हैं। ओबीसी मतदाताओं के बीच अच्छी पकड़ है। संगठन में काम करने का लंबा अनुभव है। पार्टी ने उन्हें एमएलसी बनाया। जिलाध्यक्ष का तीसरा कार्यकाल भी दिया। वह वाराणसी के रहने वाले हैं।

दिलीप पटेल भाजपा काशी प्रांत के क्षेत्रीय अध्यक्ष हैं। जिला और महानगर इकाई से समन्वय बनाकर काम कर रहे हैं। जनसभा, रोड शो और डोर टू डोर अभियान इनके जिम्मे हैं। वह मिर्जापुर के रहने वाले हैं। ओबीसी समाज से आते हैं।

रत्नाकर गुजरात के प्रदेश महामंत्री संगठन हैं। गोरखपुर प्रांत के साथ ही काशी प्रांत के क्षेत्रीय महामंत्री संगठन का दायित्व निभा चुके हैं। अब मोदी के चुनाव का प्रबंधन देख रहे हैं। वह सुनील बंसल के साथ काशी में ही प्रवास कर रहे हैं। वह देवरिया के रहने वाले हैं। ब्राह्मण समाज से आते हैं।

विद्यासागर राय वाराणसी इकाई के महानगर अध्यक्ष हैं। महानगर क्षेत्र में ही मोदी के संसदीय क्षेत्र का ज्यादातर हिस्सा पड़ता है। बूथ स्तरीय मैनेजमेंट और बैठकों में भूमिका अहम है। कोर टीम का हिस्सा हैं। भूमिहार हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed