फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Lok Sabha Election 2024 BJP leader Sunil Bansal told five mantras for victory

Lok Sabha Election 2024: भाजपा नेता सुनील बंसल ने बताए जीत के पांच मंत्र, कहा- फर्स्ट टाइम वोटर पर करें फोकस

Sun, 14 Apr 2024 12:26 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Sun, 14 Apr 2024 12:26 AM IST
सार

वाराणसी लोकसभा क्षेत्र के विस्तारकों की क्षेत्रीय कार्यालय पर कार्यशाला हुई। इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री ने जीत के पांच मंत्र बताए। उन्होंने युवाओं से कहा कि आधे दिन खुद के लिए और आधे दिन संगठन के लिए काम करें।

विज्ञापन
Lok Sabha Election 2024 BJP leader Sunil Bansal told five mantras for victory
कार्यशाला को संबोधित करते भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल - फोटो : स्वयं

विस्तार

रोहनिया स्थित भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय पर शनिवार को वाराणसी लोकसभा क्षेत्र के विस्तारकों की कार्यशाला हुई। राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल ने जीत के पांच मंत्र बताए। कहा कि बस इन्हीं पर अमल कर लें। युवाओं से कहा कि आधे दिन खुद के लिए और आधे दिन संगठन के लिए काम करें।

विज्ञापन


सुनील बंसल ने कहा कि मतदान में सिर्फ 50 दिन ही बचे हैं। फर्स्ट टाइम वोटर पर फोकस करें। पहला काम करें कि फर्स्ट टाइम वोटर के लिए अगले 10 दिनों के अंदर वाराणसी लोकसभा क्षेत्र की सभी 340 शक्ति केंद्रों पर नमो युवा चौपाल का आयोजन करें। प्रत्येक नमो युवा चौपाल में 100 से अधिक संख्या होनी चाहिए। दूसरा, वाराणसी लोकसभा क्षेत्र में 1909 बूथ है। प्रत्येक बूथ पर 10 युवाओं की सूची बनानी है। इस सूची में शामिल सभी दस सदस्य फर्स्ट टाइम वोटर होने चाहिए। 
विज्ञापन


कहा कि सूची में नाम के साथ साथ मोबाइल नंबर भी होना चाहिए। इनके साथ 21 मंडलों में मंडल के अनुसार नव मतदाता सम्मेलन करें। तीसरा, वाराणसी लोकसभा क्षेत्र की पांचों विधानसभाओं में युवाओं के पांच बड़े कार्यक्रम कराने है जिसमें पदयात्रा, बाइक रैली, सम्मेलन, सेमिनार, सभा आदि प्रमुख हैं। यह सभी युवा प्रधानमंत्री की नामांकन रैली में प्रधानमंत्री का स्वागत करेंगे। चौथा, इन युवाओं की सौ टीमें बनाकर जनसंपर्क शुरू कर दें। पांचवा, प्रतिभावान युवाओं से विशेष संपर्क कर उन्हें संगठन से जोड़ना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल, क्षेत्रीय महामंत्री आशुतोष पाल, क्षेत्रीय अध्यक्ष युवा मोर्चा शैलेंद्र मौर्या, राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीश चंद्र यादव, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी समेत अन्य मौजूद रहे।


20 अप्रैल तक हर हाल में मतदान पर्ची का वितरण
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल ने विधानसभा चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक की और कहा कि 20 अप्रैल तक मतदान पर्ची का वितरण कर दें। राष्ट्रीय महामंत्री ने कहा कि आपस में समन्वय स्थापित कर काम करें। हर विधानसभा स्तर पर प्रबंध समिति की हर तीन दिन में बैठकें होनी हैं। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, महिला, युवा, पिछड़ा सम्मेलन समेत सभी अभियानों का अच्छे ढंग से योजना बनाकर आगे बढ़ाएं। हर बूथ पर मतदान का प्रतिशत कैसे बढ़े इसकी योजना बनाकर कार्य करें। हर बूथ से ऐसे पांच कार्यकर्ताओं के नाम तैयार करें जो सोशल मीडिया सबसे अधिक सक्रिय हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed