मोदी को के खिलाफ वाराणसी में नहीं है कोई दमदार प्रत्याशी, काशी के रण में बचे 'स्पेशल 26'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वाराणसी से चुनाव लड़ने के बाद से पिछले पांच सालों में काशी राजनीति का केंद्र बन गई है। लोकसभा चुनाव 2019 में बनारस की चाय की तरह ही सियासत भी गर्म हो गई है। वाराणसी में पांच प्रत्याशियों के नाम वापस लेने के बाद इस लोकसभा सीट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत 26 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं।
गुरुवार सुबह 11 बजे से 3 बजे तक रायफल क्लब में नाम वापसी के दिन पांच प्रत्याशियों ने अपना नाम वापस ले लिया। नाम वापस लेने वालों में जनता पार्टी के श्याम नंदन, जन संघर्ष विराट पार्टी के अर्जुन राम शंकर, निर्दलीय राजेंद्र गांधी, राजकुमार सोनी, कांशीराम बहुजन दल के संजय विश्वकर्मा शामिल हैं।
अब भाजपा प्रत्याशी पीएम नरेंद्र मोदी, सपा-बसपा गठबंधन से शालिनी यादव, कांग्रेस से अजय राय सहित 26 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 19 मई को ईवीएम में बंद होगा। चुनाव के लिए दो बैलेट यूनिट प्रयोग किए जाएंगे। इसमें 26 प्रत्याशियों के नाम और एक नोटा का बटन होगा। नामांकन प्रक्रिया में 102 प्रत्याशियों ने 119 सेट में पर्चे दाखिल किए थे।
नामांकन पत्रों की जांच में 70 प्रत्याशियों के 87 पर्चे खारिज हो गए थे। सपा प्रत्याशी तेज बहादुर यादव का पर्चा जवाब देने के लिए एक दिन लंबित रखा गया था। जवाब नहीं देने पर बुधवार को उनका पर्चा खारिज कर दिया गया था। इस प्रकार कुल 71 प्रत्याशियों के 88 पर्चे खारिज हुए।
चुनावी मैदान में 26 प्रत्याशी
1. नरेंद्र मोदी (भारतीय जनता पार्टी)
2. अजय राय (भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस)
3. शालिनी यादव (समाजवादी पार्टी)
4. अतीक अहमद (निर्दल)
5. आशुतोष कुमार पांडे (मेरा अधिकार राष्ट्रीय दल)
6. ईश्वर दयाल (भारतीय सबका दल)
7. मनोहर आनंद राव पाटिल (निर्दल)
8. आशीन यू.एस. (इंडियन गांधियन पार्टी)
9. सुरेंद्र (सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी)
10. सुनील कुमार (निर्दल)
11. चंद्रिका प्रसाद (निर्दल)
12. बृजेंद्र दत्त त्रिपाठी (आदर्शवादी कांग्रेस पार्टी)
13. उमेश चंद्र कटिहार (अलहिंद पार्टी)
14. रामशरण (विकास इंसाफ पार्टी)
15. अनिल कुमार चौरसिया (जनहित किसान पार्टी)
16. राजेश भारतीय सूर्य (राष्ट्रीय अंबेडकर दल)
17. हिना शाहिद (जनहित भारत पार्टी)
18. शेख मिराज बाबा (राष्ट्रीय मतदाता पार्टी)
19. मानव (निर्दल)
20. अमरेश मिश्रा (भारत प्रभात पार्टी)
21. त्रिभुवन शर्मा (भारतीय राष्ट्रवादी समानता पार्टी)
22. राकेश प्रताप (भारती जनक्रांति दल डेमो.)
23. हरि भाई पटेल (आम जनता पार्टी इंडियन)
24. इसतारी सुन्नम (निर्दल)
25. मनीष श्रीवास्तव (निर्दल)
26. प्रेमनाथ (मौलिक अधिकार पार्टी)