अपनी बहन के लिए प्रचार कर रहे तेज बहादुर ने पीएम मोदी पर साधा निशाना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेज बहादुर यादव को नामांकन रद्द होने के बाद सपा ने स्टार प्रचारक के रूप में मैदान में उतारा है। तेजबहादुर यादव सपा प्रत्याशी शालिनी यादव के लिए प्रचार प्रसार करने में जी जान लगा दे रहे हैं। इसी दौरान तेज बहादुर जनता की टोह लेने के प्रयास में भी जुटे हुए हैं।
सपा बसपा गठबंधन की प्रत्याशी शालिनी यादव के केंद्रीय चुनाव कार्यालय का उद्घाटन सिगरा में सोमवार को हुआ। इस मौके पर सपा के स्टार प्रचारक तेज बहादुर फौजी ने कहा कि जनता देश में बदलाव चाहती है। बनारस में मूलभूत सुविधाओं की कमी है।
तेज बहादुर ने कहा कि यहां की जनता ने नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाया। बावजूद इसके उनकी सरकार ने यहां की दिक्कतों को दूर नहीं किया। सपा प्रत्याशी शालिनी ने कहा कि सपा और बसपा के कार्यकर्ताओं में उत्साह है।
शालिनी ने कहा कि आने वाली 19 मई को विरोधियों को पता चल जाएगा कि गठबंधन ही केंद्र में सरकार बनाने में निर्णायक भूमिका निभाएगी। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष डॉ. पीयष यादव, महानगर अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल, सपा प्रवक्ता मनोज राय धूपचंडी, अशफाक अहमद डब्ल्यू, सतीश फौजी, डॉ. बहादुर यादव आदि मौजूद रहे।
बता दें कि नामांकन पत्र रद्द होने के बाद तेजबहादुर को शालिनी यादव ने राखी बांध कर भाई-बहन का रिश्ता जोड़ लिया था। तेज बहादुर यादव ने शालिनी यादव को अपनी छोटी बहन बताते हुए उनके समर्थन में प्रचार करने की बात कही थी। वहीं, सोमवार को तेजबहादुर ने सुप्रीम कोर्ट में नामांकन रद्द करने के लिए चुनाव आयोग को चुनौती दी है।