फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Lok sabha election 2019 ramsena chief statement on tej bahdur and narendra modi

रामसेना प्रमुख ने तेजबहादुर को बताया मनोरोगी, पीएम मोदी पर देश बांटने का लगाया आरोप

Tue, 07 May 2019 02:49 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: Sayali Maurya Updated Tue, 07 May 2019 02:49 PM IST
विज्ञापन
Lok sabha election 2019 ramsena chief statement on tej bahdur and narendra modi
विष्णु विनोदम महाराज - फोटो : अमर उजाला

पीएम मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ रही कांग्रेस को रामसेना का भी समर्थन मिल गया है। रामसेना के प्रमुख विष्णु विनोदम मंगलवार को वाराणसी में कांग्रेस प्रत्याशी अजय राय को समर्थन देने पहुंचे। इस दौरान विष्णु विनोदम ने तेज बहादुर और पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा। 

विज्ञापन


मंगलवार को खजुरी स्थित कांग्रेस के केंद्रीय चुनाव कार्यालय के मीडिया सेंटर में विष्णु विनोदम महाराज पत्रकारों से मुखातिब हुए। विष्णु विनोदम ने कहा कि तेज बहादुर यादव ने राम सेना को धोखा दिया है।
विज्ञापन


तेज बहादुर के वायरल वीडियो पर विष्णु विनोदम ने कहा कि पीएम मोदी को जान से मारने की धमकी देना गलत है। कुछ भी हो मोदी आखिर हमारे देश के प्रधानमंत्री है। तेजबहादुर मनोरोगी हैं, इसलिए ऐसी बातें करते हैं। बता दें कि तेजबहादुर यादव पहले रामसेना के उपाध्यक्ष रह चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

'उम्मीदों पर नहीं खरे उतरे मोदी, इसलिए दे रहे हैं कांग्रेस को समर्थन'

विष्णु विनोदम ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी राम का नाम लेकर राजनीति करते हैं। लेकिन श्रीराम लला का दर्शन करने के लिए कभी नहीं गए। राम सेना गैर राजनीतिक है, लेकिन अगर देश का यही हाल रहा तो आगे राजनीति में भी आ सकती है।

विष्णु विनोदम ने कहा भाजपा से जो उम्मीद थी, वह उसपर खरे नहीं उतरे तो हमने कांग्रेस का समर्थन करने का निर्णय लिया हैं। हिंदू मुस्लिम के नाम पर भाजपा देश को बांटने का काम कर रही है।

साध्वी प्रज्ञा पर निशाना साधते हुए विष्णु विनोदम ने कहा कि देश में भगवा आतंकवाद चल रहा है, जो भाजपा कर रही है। साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को टिकट देना भगवा आतंकवाद तो बढ़ावा देने के समान है। कोर्ट ने अभी उनको क्लीन चिट नहीं दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed