फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Lok sabha election 2019 PM Modi rally in sonbhadra and ghazipur know all live updates

सोनभद्र और गाजीपुर में पीएम मोदी ने भरी हुंकार, बोले- गरीबी ही मेरी जाति, मैं गरीबी मिटाने आया हूं

Sat, 11 May 2019 08:06 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,सोनभद्र/गाजीपुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,सोनभद्र/गाजीपुर Published by: Sayali Maurya Updated Sat, 11 May 2019 08:06 PM IST
विज्ञापन
Lok sabha election 2019 PM Modi rally in sonbhadra and ghazipur know all live updates
सोनभद्र में नरेंद्र मोदी - फोटो : Amar Ujala

छठे चरण के मतदान के लिए चुनाव प्रचार पर विराम के बाद प्रदेश की बची 13 सीटों की ओर दिग्गजों का रुख हो गया है। इसी क्रम में पीएम मोदी की आज पू्र्वांचल के दो जिलों सोनभद्र और गाजीपुर में जनसभाएं हुईं।

विज्ञापन


दोपहर 3.15 बजे पीएम मोदी सोनभद्र के मंच पर पहुंचे और जनता को संबोधित करना शुरू किया। पीएम मोदी बोले ने कहा कि कोई भी देश कमजोर सरकारों के रहते शक्तिशाली नहीं बन सकता है। जितनी ज्यादा मजबूत सरकार उतना ही शक्तिशाली भारत। आपका एक वोट देश में शक्तिशाली भारत का गठन करेगा।
विज्ञापन


पीएम मोदी ने कहा कि 21 साल पहले आज ही का वो दिन था, जब भारत ने परमाणु परीक्षण किया था, ऑपरेशन शक्ति को सफलतापूर्वक पूरा किया था। मैं उन सभी वैज्ञानिकों को नमन करता हूं, जिन्होंने अपनी मेहनत से देश को गौरवान्वित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस परीक्षण से ये साफ हो गया कि भारत के पास इतना बड़ा सामर्थ्य पहले से था लेकिन वाजपेयी सरकार से ठीक पहले की सरकार में वो हिम्मत नहीं थी कि ऐसा कर सके। ऐसी ऐतिहासिक उपलब्धि तब हासिल होती है, जब राष्ट्र की सुरक्षा सर्वोपरि हो। तभी आप में परमाणु परीक्षण जैसे बड़े फैसले करने की हिम्मत पैदा होती है। तभी आप अंतरिक्ष में भी मिशन शक्ति की हिम्मत दिखाते हैं।

पीएम मोदी ने विपक्षियों पर निशाना साधते हुए कहा कि जब भी देश में महामिलावटी सरकार होती है तो वो राष्ट्रीय सुरक्षा को भी खतरे में डाल देती है। याद कीजिए जब तीसरे मोर्चे की महामिलावटी सरकार थी, समाजवादी पार्टी मंत्रिमंडल में थी, तब इन्होंने देश का क्या हाल कर दिया था। इन महामिलावटी सरकार ने हमारे पूरे खूफिया तंत्र को दीमक लगा दिया था, खोखला कर दिया था, बर्बाद कर दिया था। इसका खामियाजा देश को लंबे समय तक भुगतना पड़ा था।

पीएम मोदी ने कहा कि देश घोटालों से घिर गया। देश का नाम दुनिया भर में बदनाम हुआ, लेकिन वो कहते रहे- 'हुआ तो हुआ'। सत्ता के गलियारों पर दलालों ने कब्जा कर लिया, रिमोट कंट्रोल से सरकार चलाने वाले देश को आगे बढ़ाने के लिए बड़े फैसले नहीं ले पाए और कहते रहे। कांग्रेस ने देश के लोगों के साथ विश्वासघात किया, देश की उम्मीदों को तोड़ा और ताल ठोक कर कहते रहे 'हुआ तो हुआ'।

पीएम मोदी ने कहा कि विपक्षी पूछते है कि मोदी की जाति क्या है? मोदी की जाति वही है जो इस देश के गरीब भाइयों की है। पीएम मोदी ने कहा कि जब जनता जाग जाती है, जब वो इस अहंकार को पहचान जाती है तो 'हुआ तो हुआ' कहने वालों को 'हवा हो जाओ' कहने की हिम्मत जनता में होती है। सपा और बसपा के नेता ये नहीं बताते कि राष्ट्र के लिए उनकी नीति क्या है। वो जो भी बात करते हैं, उसमें सबसे ऊपर होती है, मोदी को गाली देना।

पीएम ने कहा कि विकास के हर प्रयास का विरोध इन महामिलावटी लोगों की आदत है। जन धन योजना हो, स्वच्छ भारत अभियान हो, स्वास्थ्य से जुड़ी योजनाएं हों, घर बनाने से जुड़ी योजनाएं हों, गरीबों से जुड़े हर काम पर इन लोगों ने हमारा मजाक उड़ाया है या काम को रोकने की कोशिश की है।

पीएम ने कहा कि सरदार पटेल अगर देश के प्रधानमंत्री होते तो देश के किसानों की स्थिति कुछ ओर होती। हमने गुजरात में सरदार पटेल की सबसे ऊंची प्रतिमा बनाई तो ये लोग उसका भी विरोध करने लगे। पीएम मोदी ने कहा कि रॉबर्ट्सगंज में कप प्लेट के निशान पर बटन दबाना है और आपको तो मालूम है कि मेरा तो बचपन से ही इन कप प्लेट से नाता रहा है। आज वो चौकीदार कप प्लेट को चमकाने आया है, जिसे वह बचपन में धोता था। इसके बाद 3.50 बजे पीएम मोदी सोनभद्र से गाजीपुर के लिए रवाना हो गए।

मनोज सिंहा के समर्थन में गाजीपुर पहुंचे पीएम मोदी ने कहा कि चाहे भ्रष्टाचार से लड़ने का मामला हो, या फिर आतंकवाद और नक्सलवाद से निपटने का काम, 5 वर्ष में आपके प्यार और समर्थन से मैं राष्ट्रहित में बड़े और कड़े फैसले ले पाया हूं। कांग्रेस और उसके महामिलावटी साथियों ने तीन शब्दों के आधार पर देश चलाया है। उनका मंत्र है - "हुआ तो हुआ''।

देश का किसान, अधूरी सिंचाई परियोजनाओं की वजह से पानी के लिए परेशान होता रहा, ये महामिलावटी कहते रहे। आज गाजीपुर, पूर्वांचल सहित पूरा पूर्वी भारत विकास की मुख्यधारा से जुड़ रहा है गांव में सड़कें बन रही हैं, हाईवे के काम चल रहे है, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे बन रहा है, रेलवे का अभूतपूर्व काम हुआ है।

पीएम मोदी ने कहा कि सपा-बसपा गठबंधन के लोग आज मुझसे मेरी जाति पूछ रहे है। मैं गरीब हूं और गरीबी हटाने के लिए पैदा हुआ हूं। मेरी जाति गरीबी है। अब तो गांव-गांव में डाकघर बैंक की सेवा देना शुरू कर रहे हैं। अब छोटे से छोटे किसान के बैंक खाते में सीधा पैसा आ रहा है, बीज और खाद के लिए उन्हें परेशान नहीं होना पड़ रहा है। अलवर सामूहिक दुष्कर्म मामले का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस दुष्कर्म के आरोपियों को बचा रही है। कांग्रेस नहीं चाहती कि दलित बेटी को न्याय मिले, इसलिए कांग्रेस मामले को छिपा रही है।

पीएम मोदी ने कहा कि गहमर गांव की हर मां अपने बेटे को सीमा पर भेजती है। ये लोग जितनी भी गालियां मुझे देते रहें, मेरा ध्यान विकास पर रहेगा। आजादी के बाद हमारी पहली ऐसी सरकार है जिसने महिलाओं के लिए इतने काम किए हैं। कांग्रेस सैनिकों और उन वीरों की माताओं का अपमान करती है। ऐसे लोगों को देश सजा देगा।

जम्मू कश्मीर में तैनात सैनिकों के बारे में कांग्रेस नहीं सोचती है। देश के हर शहर को बम धमाकों से बचाया। पाकिस्तान के हाथ में मोदी ने कटोरा पकड़ा दिया है। पीएम मोदी ने सभा को संबोधित करते हुए जनता से भाजपा के पक्ष में वोट देने की अपील की। इसके बाद भारत माता की जय के उद्घोष के साथ ही जनसभा समाप्त किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed