फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Lok sabha Election 2019 : Ex minister son warned voters in azamgarh

सपा समर्थकों ने वोटरों को धमकाया, विरोध करने पर युवक को पीट कर किया घायल

Thu, 02 May 2019 05:57 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़ Published by: Sayali Maurya Updated Thu, 02 May 2019 05:57 PM IST
विज्ञापन
Lok sabha Election 2019 : Ex minister son warned voters in azamgarh

मतदान नजदीक आने पर चुनाव हिंसक होता जा रहा है। प्रत्याशी या पार्टी के कार्यकर्ता जीतने के लिए किसी भी हद तक चले जा रहे है। दिन बदिन नेताओं की गुंडागर्दी का मामलों में इजाफा हो रहा है। 

विज्ञापन

आजमगढ़ में एक मई को सपा समर्थकों ने जहानागंज थाने के मंदे बाजार के आसपास के क्षेत्र में घूमकर वोटरों को धमकी दी। साथ ही भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव 'निरहुआ', प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को गाली भी दिया। विरोध करने पर अनेई गांव निवासी पवन सिंह को मारपीट कर घायल कर दिया।
विज्ञापन


घटना के संबंध में पवन ने सपा विधानसभा अध्यक्ष सहित 25 लोगों के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया। पुलिस ने बताया कि मामाले की जांच की जा रही है। बता दें बुधवार को क्षेत्र में भाजपा का चुनावी कार्यक्रम भी आयोजित था। जिसमें उम्मीद से ज्यादा लोगों की भीड़ थी। लोगों की मानें तो भीड़ से बौखलाए सपाईयों ने यह काम किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी आजमगढ़ में हो चुका है चुनावी बवाल

इसके पहले 28 अप्रैल को पवई थाना क्षेत्र के ओरिल (बलुआ) गांव में रविवार को भाजपा के प्रचार वाहन को दबंगों ने प्रचार करने से रोक दिया था। इससे तनाव की स्थिति पैदा हो गई थी। सूचना पर पवई थाना प्रभारी संजय कुमार मौके पर पहुंचे और मामले को शांत कराया।

लालगंज लोकसभा की भाजपा प्रत्याशी नीलम सोनकर के चुनाव प्रचार में फूलपुर विधानसभा के संयोजक अमित सिंह प्रचार करते ओरिल पहुंचे थे। सड़क पर वाहन खड़ी कर बूथ अध्यक्ष अशोक यादव के घर गए थे। इतने में गांव के चार-पांच लोग आए और वाहन में लगे लाउडरस्पीकर को बंद करा दिया। शोर सुनकर अमित सिंह भी आए कारण पूछा तो आरोप है कि अभद्रता की गई।

प्रधानमंत्री और भाजपा को गालियां देने का भी आरोप है। सूचना पर पवई थाना प्रभारी संजय कुमार मौके पर पहुंचे और मामले को शांत कराया। उन्होंने कहा कि गांव के कुछ लोगों से आवाज धीमी करने को लेकर विवाद हुआ था। अमित सिंह ने एक नामजद और चार अज्ञात के खिलाफ थाने में तहरीर दी थी। मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed