{"_id":"5cd552a1bdec2207315b5788","slug":"lok-sabha-election-2019-congress-bhadohi-candidate-no-publish-criminal-record","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस के प्रत्याशी ने जनता को नहीं बताया आपराधिक ब्योरा, चुनाव आयोग ने जारी की नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस के प्रत्याशी ने जनता को नहीं बताया आपराधिक ब्योरा, चुनाव आयोग ने जारी की नोटिस
Fri, 10 May 2019 03:59 PM IST
Sayali Maurya
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,भदोही
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,भदोही
Published by: Sayali Maurya
Updated Fri, 10 May 2019 03:59 PM IST
विज्ञापन
रमाकांत यादव (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव 2019 के लिए चुनाव आयोग ने नियम निकाला है कि सभी प्रत्याशी अपना आपराधिक विवरण जनता को खुद बताएंगे। लेकिन कुछ प्रत्याशी इसे बहुत हल्के में ले रहे हैं। जो आगे चल कर उन्हें भारी पड़ सकता है।
विज्ञापन
भदोही सीट से चुनाव लड़ रहे 12 प्रत्याशियों को एक, पांच और नौ मई को खर्च का ब्योरा देना था। अंतिम दिन गुरुवार को गठबंधन और भाजपा प्रत्याशी की ओर से खर्च का लेखाजोखा प्रस्तुत किया गया, लेकिन कांग्रेस प्रत्याशी की ओर से ब्योरा नहीं दिया गया।
विज्ञापन
गठबंधन प्रत्याशी रंगनाथ मिश्रा अब तक 36 लाख 86 हजार जबकि भाजपा प्रत्याशी रमेश बिंद 34 लाख 88 हजार खर्च कर चुके हैं। पांच मई तक रमाकांत यादव 16 लाख से अधिक खर्च कर चुके थे। निर्दल और छोटे दल के प्रत्याशी 50 हजार से लेकर दो लाख तक ही खर्च कर सके हैं।
विज्ञापन
आयोग के नियमों के मुताबिक प्रत्याशी को 70 लाख से अधिक खर्च नहीं करना है। वहीं दूसरी ओर नामांकन के बाद आयोग के निर्देश के क्रम में आपराधिक मामलों का विवरण समाचार पत्रों में प्रकाशित न कराने पर रमाकांत यादव की मुश्किलें बढ़ गईं हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों का उल्लंघन मानते हुए नोटिस जारी किया है। हालांकि अन्य प्रत्याशियों ने भी आपराधिक रिकॉर्ड का ब्योरा जिले के सर्वाधिक प्रसार संख्या वाले अखबारों में नहीं कम प्रसार संख्या वाले अखबारों में दिया।