भाजपा के खिलाफ बिगड़े बोल पर फंसे ओमप्रकाश राजभर, पार्टी कार्यकर्ता ने मुकदमा कराया दर्ज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा ने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर के खिलाफ पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। मऊ की जनसभा में ओम प्रकाश राजभर द्वारा भाजपा के खिलाफ बिगड़े बोल से पार्टी कार्यकर्ता काफी नाराज हैं।
ओमप्रकाश राजभर के खिलाफ ये शिकायत भाजपा के अनूप सिंह चंदन ने दर्ज कराई है। बता दें कि शुक्रवार को सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मऊ में एक जनसभा को संबोधित करने हुए भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया था।
उड़नदस्ता प्रभारी रूद्रभान पांडेय की ड्यूटी ओम प्रकाश राजभर की जनसभा में लगी थी। रूद्रभान पांडेय ने अपने द्वारा बनाए गए वीडियो के आधार पर हलधरपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
इस संबंध में एसपी सुरेंद्र बहादुर का कहना है कि मऊ के घोसी में ओम प्रकाश राजभर ने जनसभा के दौरान भाजपा के कार्यकर्ताओं के खिलाफ असंसदीय और अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया है। रूद्रभान पांडेय की तहरीर के साथ दिए गए वीडियो से ये बात स्पष्ट हुई है। ओम प्रकाश राजभर के खिलाफ आचार संहिता का उल्लंघन करने के मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
BJP worker Anoop Singh Chandan has registered a complaint with the police against Suheldev Bhartiya Samaj Party Chief OP Rajbhar (in file pic) for allegedly abusing BJP workers at a public meeting yesterday, in Ghazipur. pic.twitter.com/xsA7YhIr7Z
— ANI UP (@ANINewsUP) May 18, 2019
जनसभा को संबोधित करते हुए राजभर ने भाजपा के साथ गठबंधन पर सवाल खड़े किए और फिर भाजपाइयों के खिलाफ कार्यकर्ताओं में जोश भरा। उसके बाद राजभर ने भाजपाइयों 10 जूता मारने की बात कही थी साथ ही अपने भाषण में उन्होंने गालियां देनी शुरू कर दी थीं।
ख़ास आपके लिए:- लोकसभा चुनाव नतीजे: आपके शहर में कौन आगे, कौन पीछे...पल-पल का हाल सीधे आपके मोबाइल पर
ओम प्रकाश राजभर के भाषण का वीडियो भी वायरल हुआ था। इस वीडियो के वायरल होने के बाद राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मच गया है। 2017 के विधानसभा चुनाव में गठबंधन कर लड़ी सुभासपा ने पूर्वांचल सहित प्रदेश की करीब तीन दर्जन सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार के सामने आक्रामक रुख के तौर पर उनकी बदजुबानी जब-तब सामने आती रही है।