फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Lok sabha election 2019 Akhilesh yadav statement in ballia on PM narendra modi

बलिया में बोले अखिलेश- मोदी देश के प्रधानमंत्री कम प्रचारमंत्री ज्यादा लगते हैं

Tue, 14 May 2019 08:49 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बलिया
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बलिया Published by: Sayali Maurya Updated Tue, 14 May 2019 08:49 PM IST
विज्ञापन
Lok sabha election 2019 Akhilesh yadav statement in ballia on PM narendra modi
बलिया में जनसभा को संबोधित करते अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
सातवें चरण के मतदान के लिए पीएम मोदी जहां एक तरफ बलिया में जनसभा कर रहे थें, वहीं दूसरी तरफ गठबंधन ने भी भाजपा पर जमकर निशाना साधा। बलिया के बेल्थरा रोड के उभाव में मंगलवार को सलेमपुर के सपा-बसपा गठबंधन प्रत्याशी के समर्थन में सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जनता को संबोधित किया। 
विज्ञापन


अखिलेश यादव ने कहा कि यह चुनाव देश के भविष्य से जुड़ा हुआ है। भाजपा के झांसे में नहीं आना है। हमने कानून व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए पुलिस को यूपी 100 दिया। रोगियों की मदद के लिए एंबुलेंस दिया। बाबा मुख्यमंत्री ने एंबुलेंस को भी खराब कर दिया। सरकार ने सौ नंबर की व्यवस्था भी खराब कर दी है।
विज्ञापन


भाजपा सरकार के लोग कहते हैं कि कानून व्यवस्था ठीक करने के लिए ठोक देंगे। पुलिस को नहीं समझ आया कि किसे ठोक दें। यह कानून व्यवस्था ठोको से नहीं ठीक होगी, सौ नंबर से ठीक होगी। केवल चौकीदार नहीं बल्कि ठोकीदार को भी हटाना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अखिलेश यादव ने कहा कि 23 मई से देश की राजनीति में बदलाव शुरू हो जाएगा। गठबंधन की आंधी चल रही है और इस आंधी में भाजपा सत्ता से बेदखल हो जाएगी। कहा कि भाजपा की सभाओं में जोश नहीं है। मुख्यमंत्री जी की भाषा बदल गई है। संविधान नहीं होता तो हम भैंस चरा रहे होते और मुख्यमंत्री मठ में जाकर घंटा बजा रहे होते। बाबा साहब ने यह मान सम्मान दिया तो हमें यह मौका मिला।

अखिलेश यादव ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री हमारे आपके प्रधानमंत्री नहीं है। वे प्रधानमंत्री कम और प्रचारमंत्री ज्यादा लगते हैं। मोदी आबादी के एक प्रतिशत लोगों के प्रधानमंत्री हैं। गठबंधन देश को नया प्रधानमंत्री देने जा रहा है। उन्होंने कहा कि पांच साल तक भाजपा ने जनता को धोखा दिया। ऐसे में भाजपा को उखाड़ फेंके बगैर देश का भला होने वाला नहीं है।

अखिलेश यादव ने कहा कि जो आतंकवाद से लड़ने की बात कहते हैं वे एक जवान के सामने आने पर घबरा गए, आतंकवाद से क्या लड़ेंगे। उन्होंने गठबंधन प्रत्याशी को भारी मतों से जिताने की अपील करते हुए कहा कि यह गरीबों का गठबंधन है। सभा को प्रमुख रूप से प्रत्याशी आरएस कुशवाहा, सतीश मिश्र, आकाश आनंद, रामगोविंद चौधरी, मोहम्मद रिजवी, रामअचल राजभर सहित गठबंधन नेताओं ने संबोधित किया।

सीएम से मिलने गए दलितों साबुन-शैंपू से नहलाया गया

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मंगलवार को अलावलपुर में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने मुख्यमंत्री पर तंज कसते हुए कहा कि बाबा सीएम से मिलने गए दलितों को साबुन और शैंपू से नहलाया गया था तब वे बाबा दलितों से मिले थे। अखिलेश यादव ने कहा कि बलिया समाजवादियों का गढ़ रहा है।

यहां के चंद्रशेखर प्रधानमंत्री के पद को सुशोभित कर चुके हैं। उनके पुत्र नीरज शेखर को कभी कम सम्मान नहीं दिया। यहां के निषाद समाज के पांच लोगों ने एक मगरमच्छ को पकड़ा था। हमने उन्हें लखनऊ बुलाकर एक-एक लाख रुपये से सम्मानित किया था। बलिया में चंद्रशेखर के नाम पर विश्वविद्यालय तथा जनेश्वर मिश्र के नाम पर सबसे बड़ा सेतु बनवाने का काम किया।

बाबा सीएम की सरकार आते ही विश्वविद्यालय को दिए गए बजट को वापस मंगा लिया गया। यहां के लोग यह भी बताते हैं कि जनेश्वर मिश्र सेतु को एनएचएआई से जोड़ने के लिए प्रस्तावित होने के बाद भी दो पाया के निर्माण के लिए अधर में लटका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed