{"_id":"5ccfe384bdec22077376526c","slug":"lok-sabha-election-2019-62-bjp-worker-filed-report-in-fighting-azamgarh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़ में 62 भाजपाइयों पर दलित उत्पीड़न का केस दर्ज, चुनाव प्रचार के दौरान की थी हाथापाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़ में 62 भाजपाइयों पर दलित उत्पीड़न का केस दर्ज, चुनाव प्रचार के दौरान की थी हाथापाई
Mon, 06 May 2019 01:04 PM IST
Sayali Maurya
न्यूज डेस्क,अमर उजाला/आजमगढ़
न्यूज डेस्क,अमर उजाला/आजमगढ़
Published by: Sayali Maurya
Updated Mon, 06 May 2019 01:04 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
उत्तर प्रदेश में आजमगढ़ में 62 भाजपा कार्यकर्ताओं पर लित उत्पीड़न और मारपीट की रिपोर्ट दर्ज हुई है। यह मुकदमा तीन मई को चुनाव प्रचार के दौरान दो गुटों के बीच हुई मारपीट के मामले में दर्ज कराइ गई है।
विज्ञापन
आजमगढ़ के तरवां थाना क्षेत्र के हैबतपुर डुभार गांव निवासी अभिषेक सिंह पुत्र योगेश्वर की तरफ से दर्ज कराई गई रिपोर्ट में गांव के अजय पुत्र प्यारे सहित सात लोगों को नामजद किया गया है।
विज्ञापन
अभिषेक का आरोप है कि रंजिश के चलते तीन मई की रात मनबढ़ों ने पीटकर मेरे भाई समेत चार लोगों को घायल कर दिया। बाइक क्षतिग्रस्त कर दी थी। इसी मामले में अजय कुमार ने गांव के शिवम सिंह पुत्र कामेश्वर, अभिषेक सहित 12 लोगों को नामजद और 50 अज्ञात लोगों को आरोपित किया है।
विज्ञापन
Trending Videos
अजय कुमार का आरोप है कि आरोपी तीन मई की रात साढ़े आठ बजे चुनाव प्रचार कर रहे थे। इस दौरान हर-हर मोदी कहते हुए हमला बोल दिया। जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए पीटकर घायल कर दिया। साथ ही जान से मारने की धमकी दी है। एसपी त्रिवेणी सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। सीओ लालगंज अजय यादव को पूरे मामले की जांच सौंपी गई है।